Published On : Tue, Jul 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

क्या आप जानते हैं कितनी स्पीड से दौड़ रहे हैं वाहन?

नागपुर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक के बीच दोपहिया 75 किमी/घंटा की रफ्तार से!
Advertisement

नागपुर: सोचिए! सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच जब नागपुर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक होता है, उस वक्त भी दोपहिया वाहन 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। कारें भी 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं।

यह चौंकाने वाला खुलासा नागपुर अर्बन स्ट्रीट असेसमेंट सर्वे में हुआ है, जो नागपुर महानगर पालिका (NMC) और ITDP इंडिया (Institute for Transportation and Development Policy) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सर्वे में शहर की 12 प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया, जैसे वर्धा रोड, अमरावती रोड, मानकापुर चौक, अजनी, धरमपेठ, इतवारी और सीताबर्डी। रिपोर्ट बताती है कि अधिकतर सड़कों पर न तो उचित फुटपाथ हैं और न ही लोग गति सीमा का पालन कर रहे हैं।

खासतौर पर अमरावती रोड पर दोपहिया वाहनों की अधिकतम गति 75 किमी/घंटा दर्ज की गई, जबकि ऑरेंज सिटी रोड पर यह 70 किमी/घंटा रही। वर्धा रोड और सेंट्रल बाजार रोड पर कारें 63-62 किमी/घंटा तक पहुंच रही हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में सुरक्षित गति सीमा 30-40 किमी/घंटा मानी जाती है।

Advertisement

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस तरह की तेज रफ्तार से सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें और मौतें होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है – खासकर पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों, बच्चों और बुजुर्गों जैसे कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए।

सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत नागरिकों ने तेज गति वाले वाहनों को सड़क पार करने में सबसे बड़ी बाधा बताया। इसके अलावा खराब सिग्नल टाइमिंग, पैदल यात्री शरणस्थलों की कमी, और डेडिकेटेड क्रॉसवॉक न होना जैसी समस्याएं भी सामने आईं, जो खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं।

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि रफ्तार पर नियंत्रण शहर में सड़क सुरक्षा के लिए सबसे अहम कदम है। अब नागपुर में सख्त गति नियंत्रण और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.