Published On : Thu, Jul 16th, 2015

नागपुर (नांदागोमुख) : बैंक में चोरी करने का प्रयास

Advertisement


bank of india
नांदागोमुख (नागपुर)।
यहां के पुराने बस स्टॉप के समीप स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में तीन अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया. यह घटना बीती रात 12.30 बजे की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात चोर बैंक ऑफ़ इंडिया में चोरी के उद्देश से आये. उन्होंने बैंक के सामने का ताला तोड़ा और खिडकी से अंदर घुसने का प्रयास किया. इसी दौरान शाखा के उपर के मंजिल में रहने वाले अनिल बोबडे की नजर चोरों पर पडी. उसने तुरंत बैंक के समीप मकान में रहने वाले अपने भाई संजय मोवाडे को फोन करके इसकी जानकारी दी. संजय ने तुरंत छत का लाईट लगाया. लाईट लगते ही तीनों चोर काली पल्सर दुपहिया से फरार हो गए.

अज्ञात चोरों की उम्र 21 से 25 वर्ष बताई गई. चोरों के मुह पर काला कपडा बंधा था. सुबह बैंक में सेंध लगने की जानकारी मिलते ही ग्राहकों और ग्रामस्थों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. बैंक के व्यवस्थापक हेड़ाऊ ने शाखा की जांच की. जहां कुछ भी चोरी नही होने की जानकारी हेड़ाऊ ने दी. हेडाऊ ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की. शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.