Published On : Wed, Jul 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन की वार्षिक सभा सम्पन्न.

Advertisement

नागपुर – नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन की वार्षिक सभी 26 जुलाई को सम्पन्न हुई । इस सभा मे वर्ष का हिसाब तथा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया इस यूनियन में 450 से अधिक सदस्यों का सहभाग है नागपुर शहर में सक्रिय ट्रांसपोर्ट यूनियनों में इस यूनियन का सहभाग है । नागपुर में ट्रांसपोर्टरों की बोहोतसी समस्याएं है जिसमे पार्किंग तथा टोल नाको पर हो रही परेशानियां मुख्य है ।

नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन की वार्षिक सभा के दौरान इन समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षण किया गया। इस सभा मे सभी सदस्यों ने शिरकत की तथा अपनी अपनी समस्याओं को यूनियन से अवगत कराया। यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने सभी की समस्याओं पर विचार किये जाने का आश्वासन दिया ।

सभा मे कोषाध्यक्ष सुधिर कापसे ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया । साथ ही इस अवसर पर भविष्य में यूनियन द्वारा किये जाने वाले कार्यो की जानकारी भी उपाध्यक्ष नागोराव वाघ ने दी। इस अवसर पर स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया था ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.