Published On : Tue, Mar 12th, 2019

नागपुर टुडे इम्पैक्ट : प्रशासन ने दिया ऑपरेटरों को मिनी बसें खरीदने का निर्देश

Advertisement

मनपा परिवहन व्यवस्थापक ने शनिवार को ही दिया था आदेश, लेकिन सोमवार को ही थमाया गया पत्र

नागपुर: ‘नागपुर टुडे’ की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है. नागपुर टुडे ने लगातार शहर बस परिवहन के सुधार के लिए सिरीज प्रकाशित की, जिसमें मिनी और लेडीज़ स्पेशल तेजस्विनी बसों के संचालन से होनेवाले फ़ायदों को गिनाया. जिसका असर यह रहा कि साल भर से इस कोष को मिली निधि को अब जाकर प्रशासन ने सही इस्तेमाल करने की ठानी है.

दअसल मनपा एक वर्ष पूर्व मिली करोड़ों की निधि को अन्यत्र खर्च कर रही थी. इस मुद्दे को नागपुर टुडे ने सबसे पहले प्रमुखता से छापा था. यही नहीं ‘आपली बस’ के बेड़े में शामिल खटारा बसों ( स्टैंडर्ड बसों में से ) को हटाने और उसकी जगह मनपा परिवहन विभाग और ऑपरेटरों के मध्य हुए करार के अनुसार १५-१५ मिनी बसों को सड़कों पर दौड़ाकर सेवाएं देने की ओर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाया था.

‘नागपुर टुडे’ ने प्रशासन को करार में उल्लेखित मुद्दों, परिवहन विभाग प्रमुख की कार्यप्रणाली व उनके उद्देश्यों, मनपा का आर्थिक परिस्थिति में परिवहन सेवाओं पर खर्च व बचत, खटारी स्टैंडर्ड बसों से हो रहे नुकसान, मिनी व तेजश्विनी बसों से होने वाले फायदें व संभावित बचत, सफल संचलन के लिए परिवहन व्यवस्थापक बदलने जैसे सुझाव लेखों के माध्यम से दिए थे.

Advertisement

इसका असर यह हुआ कि आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त ने तथाकथित परिवहन व्यवस्थापक को उक्त उपाययोजना पर मुहर लगते हुए शनिवार को तत्काल मिनी बसें खरीदने संबंधी आदेश पत्र जारी किया. इस सन्दर्भ में अतिरिक्त आयुक्त ठाकरे ने परिवहन सभापति बंटी कुकड़े से भी चर्चा की.

कुकड़े के अनुसार महिला स्पेशल तेजस्विनी बस की टेंडर प्रक्रिया शुरू है. इसी बीच लोकसभा चुनावी आचार संहिता जारी हो चुका है, इसलिए नागपुर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद शेष प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार आयुक्त के सकारात्मक निर्देश के बाद संभवतः गत शनिवार को आयुक्त के आदेश पर ऑपरेटरों को करार अनुसार १५-१५ मिनी बसें खरीदने का निर्देश सम्बन्धी पत्र तैयार कर लिया था लेकिन २ दिन बाद कल सोमवार की दोपहर को ऑपरेटरों को निर्देश पत्र थमाया गया.

उल्लेखनीय यह भी है कि परिवहन विभाग इतनी फुर्ती कभी किसी मामले में नहीं दिखाता. इन्होंने ऑपरेटरों को पत्र देने के दिन ही चंद घंटों में मिनी बसों का रूट भी डिम्ट्स से तय करवाया और खुद की पीठ थपथपाते हुए सार्वजानिक कर श्रेय लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

बहरहाल ‘नागपुर टुडे’ का जन व मनपा हित में किया गया प्रयास सफल रहा. अब कुछ माह के भीतर ४५ स्टैंडर्ड बस की जगह ४५ मिनी बस बेड़े में शामिल हो जाएगी. इससे मनपा को आर्थिक बचत और यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.