Published On : Fri, Aug 10th, 2018

नागपुर टुडे फिर एक बार ‘बेस्ट ब्रैंड अवार्ड’ से सम्मानित

Advertisement

Sunita Mudliyar – Executive Editor of Nagpur Today receiving the award

नागपुर: अगर बात नागपुर की हो रही हो और उस भी मीडिया की तो वह जरूर नागपुर टुडे ही रहेगा. यह एक बार फिर तब साबित हो गया जब शहर के आलीशान होटल रेडिसन ब्ल्यू में नागपुर टुडे को बेस्ट ब्रांड 2018 अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार समारोह में नागपुर के जानेवाले चेहरों और प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों की हस्तियाँ बड़ी संख्या में मौजूद थीं. इस पुरस्कार को नागपुर टुडे की कार्यकारी संपादक सुनीता मुद्लियार ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के वाइस प्रेसिडेंट आशुतोष त्रिपाठी के हाथ से स्वीकार किया. इस दौरान सुनीता मुद्लियार ने नागपुर टुडे की अब तक की छह साल की यात्रा पर प्रकाश डाला.

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में 50 हिट्स से शुरू हुआ सफर 500 फिर 50,000 होते हुए अब रोज़ाना 2 से 3 लाख हिट्स तक पहुंच गया है. विशेष दिनों मसलन मनपा चुनाव के दिन यह हिट्स बारह घंटे के भीतर 46 लाख तक जा पहुँचा था.

इसके अलावा अन्य पुरस्कारों में बेस्ट एम्प्लॉयर, सीएसआर और ब्रांड अवार्ड पानेवालों मेॉं मॉयल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, प्लास्टो, बीडीए फ़ार्मा, बैद्यनाथ आयुर्वेदिक, केयर हॉस्पिटल आदि कम्पनियाँ शामिल हैं.

पुरस्कारों का चयन वर्ल्ड सीएसआर डे एंड वर्ल्ड सस्टेनबिलिटी के संस्थापक डॉ. आर.एल. भाटिया द्वारा किया गया. उनके पार्टनरों में येस बैंक, एबीपी न्यूज़, इंदिरा इंस्टिट्यूट और वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मार्केटिंग का समावेश रहा.

बताते चलें कि नागपुर टुडे न्यूज़ पोर्टल की बात करें तो समूचे विदर्भ की सबसे पहली खबर इसी नागपुर टुडे ई पोर्टल पर पाठकों को मिलती हैं. बीते 6 सालों में इस पोर्टल ने पाठकों के बीच ऐसा विश्वास बनाया कि नागपुर या विदर्भ की ख़बरों को जानने के लिए पाठक की अब पहली पसंद नागपुर टुडे पोर्टल बन चुका है.

Advertisement

यही नहीं नागपुर शहर में कोई भी बड़ा आयोजन हो या कोई बड़ी घटना, जिसमें राजनीति से लेकर अपराध जगत या फिर पेज थ्री एंटरटेनमेंट की ख़बरें इसमें सभी प्रमुखता से कवर की जाती है.

इतना ही नहीं नागपुर टुडे कुछ साल पहले भी वर्ल्ड वेबसाइट की सूची में भी सातवां पायदान पर जा पहुँचा है. इसके साथ ही पाठकों के लिए वॉट्सअप बुलेटिन, फ़ेसबुक, यू ट्यूब लाइव जैसे सोशल मीडिया के माध्यमों के दरिए भी पाठकों हर समय सतर्क रखता है.

नागपुर टुडे न्यूज़ पोर्टल की बात करें तो नागपुर टुडे संस्थान में संपादक के अलावा रिपोर्टिंग टीम की महत्त्व की भूमिका दिखाई देती है. नागपुर टुडे को यहां तक पहुंचाने के पीछे टीम वर्क का सबसे बड़ा योगदान है.

भविष्य में भी नागपुर टुडे अपने पाठकों के लिए इसी तरह से खबरें हमेशा पहुँचाते रहने के लिए कटिबद्ध है. समय की मांग को देखते हुए सोशलमीडिया के विभिन्न आयामों मसलन वॉट्सअप और फ़ेसबुक जैसे ऐप पर भी समाचार सेवा पहुंचाने की दिशा में कार्यरत है.

…रविकांत कांबळे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.