Published On : Thu, Sep 6th, 2018

नागपुर के विमान यात्रियों के लिए ख़ुशख़बर

Advertisement

नागपुर : नागपुर से विमान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी ख़बर है। जल्द ही नागपुर से कोच्चि के लिए विमान सेवा शुरू होने वाली है। 1 नवंबर से डॉ बाबासाहेब आंबेडकर आंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से चेन्नई मार्ग पर नागपुर से कोच्चि के लिए विमान सेवा की शुरुवात होगी।

इस रूट पर फ़िलहाल कोई विमानसेवा नागपुर से उपलब्ध नहीं थी। नागपुर से कोच्चि के लिए हर दिन हवाई जहाज उड़ान भरेगा। यह विमान सेवा निजी कंपनी इंडिगो शुरू करने जा रही है। कंपनी का विमान 6 ई- 314 हर दिन 4 बजकर 55 मिनट पर नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। विमान शाम 6 बजकर 40 मिनट पर चेन्नई पहुँचेगा। जहाँ से रात करीब 8 बजकर 25 मिनट विमान कोच्चि पहुँचेगा।

चेन्नई से कोच्चि होते हुए इंडिगो एयरलाइन्स की विमान संख्या 6 ई 305 दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर चेन्नई से उड़ान भरकर दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर नागपुर पहुँचेगा। इस मार्ग पर विमानन सेवा प्रदाता कंपनी का एयरबस-320 विमान उड़ान भरेगा जिसकी क्षमता 180 सीटों की है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.