Published On : Tue, Nov 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

69वीं महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा नागपुर, 2026-27 में सजेगा कुश्ती का महासंग्राम

42 शहर और जिला कुश्ती संघों के 1,300 पहलवान दिखाएंगे दमखम, करीब 1,700 लोगों की उपस्थिति रहने की उम्मीद
Advertisement

69वीं महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा नागपुर, 2026-27 में सजेगा कुश्ती का महासंग्राम

नागपुर : महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित कुश्ती प्रतियोगिता ‘महाराष्ट्र केसरी’ का 69वां संस्करण वर्ष 2026-27 में नागपुर में आयोजित किया जाएगा। इस बार महाराष्ट्र केसरी की मेजबानी का गौरव नागपुर को मिला है। नागपुर. महानगरपालिका के 75 वर्ष पूरे होने के अमृत महोत्सवी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्यभर के नामचीन पहलवान अपनी कुश्ती का दम दिखाएंगे।महाराष्ट्र राज्य कुस्तीगीर संघ, नागपुर शहर जिला कुस्तीगीर संघ और नागपुर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल कच्छी विसा मैदान पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र के कुश्ती खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं में नशामुक्ति, शारीरिक सौष्ठव और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य भी रखा गया है।

नागपुर शहर जिला कुस्तीगीर संघ के अध्यक्ष एवं विधायक संदीप जोशी ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन नागपुर में करने का प्रस्ताव महाराष्ट्र राज्य कुस्तीगीर संघ के समक्ष रखा था। संघ की वार्षिक आमसभा में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नागपुर में प्रतियोगिता आयोजित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई।

महाराष्ट्र केसरी प्रतियोगिता को राज्य के कुश्ती जगत में विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त है। इसमें वरिष्ठ पुरुष वर्ग की राज्यस्तरीय गादी और मिट्टी कुश्ती की अजिंक्यपद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दोनों प्रकारों में विभिन्न वजन वर्गों के मुकाबले होंगे। महाराष्ट्र केसरी के खिताब के लिए होने वाली अंतिम भिड़ंत पर पूरे राज्य के कुश्ती प्रेमियों की नजर रहेगी।

इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र राज्य कुस्तीगीर संघ से संबद्ध 42 शहर और जिला कुश्ती संघों की भागीदारी रहेगी। प्रत्येक संघ से गादी और मिट्टी के 10-10 वजन वर्गों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस तरह प्रत्येक संघ से कुल 20 पहलवान मैदान में उतरेंगे।आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में करीब 1,300 पहलवानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रत्येक संघ के साथ दो प्रशिक्षक और एक टीम मैनेजर उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

इस प्रकार प्रशिक्षकों और प्रबंधकों की संख्या लगभग 126 रहेगी।प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रथम श्रेणी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती निर्णायक प्रो. दिनेश गुंड को प्रतियोगिता प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 125 तकनीकी अधिकारी और 25 पदाधिकारी भी आयोजन का हिस्सा होंगे। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, मैनेजर, निर्णायकों और पदाधिकारियों को मिलाकर करीब 1,700 लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.