Published On : Fri, Jun 13th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़! रिसॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी, डांस, नशा और देह व्यापार – नेता समेत 10 गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नागपुर ग्रामीण में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर सनसनी मचा दी है। खापा थाना क्षेत्र के टेंगूरडोह स्थित टाइगर फोर्ट इको रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर देर रात छापामार कार्रवाई में स्थानीय नेता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 महिलाओं व युवतियों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई ने नागपुर की सियासत और अपराध की दुनिया में भूचाल ला दिया है।

डांस पार्टी की आड़ में चल रहा था देह व्यापार!

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सावनेर के डीवाय एसपी अनिल मस्के को गुप्त सूचना मिली थी कि टाइगर फोर्ट इको रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। खापा थाना प्रभारी विशाल गिरी के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने बुधवार रात एक बजे छापा मारा। पुलिस को अंदर का दृश्य देखकर होश उड़ गए —

युवतियां डांस कर रही थीं

Advertisement

ग्राहक उन पर पैसे लुटा रहे थे

शराब, चरस, एमडी व गांजे का सेवन

जुए का दौर समाप्त हुआ था

गिरफ्तार आरोपी — नेता, रिसॉर्ट मालिक, ग्राहक सब शामिल!

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

1- विशाल इंगोले (39) – रिसॉर्ट मालिक, धंतोली निवासी
2- संजय धापोड़कर – स्थानीय नेता, बिनाकी नगर निवासी
3 -अमित अफरेजा– रेचल अपार्टमेंट, इंदोरा निवासी
4- सचिन पाटील – संजय गांधी नगर निवासी

इनके अलावा पकड़े गए ग्राहक:

1. मनीष देशमुख – महाकाली नगर, मानेवाड़ा
2. नितीन कोकर्डे – वाड़ी
3. दिलीप शाहू – आंबेडकर नगर
4. विनोद मोहजे – कंट्रोलवाड़ी
5. किसन येसने – आंबेडकर नगर

महंगी गाड़ियों में लाई जाती थीं युवतियां

पीड़िताओं ने बताया कि इन्हें फोर्ड कार (MH-49-BK-4141) से रिसॉर्ट लाया जाता था। वहां उन्हें कोड नंबर दिए जाते थे, जिन्हें ग्राहक चुनते थे और फिर देह व्यापार कराया जाता था।

इस ऑपरेशन में पुलिस ने:

* एक महंगी फोर्ड कार
* ₹15,000 नकद
* नशीले पदार्थ
* मोबाइल, अन्य सामग्री
कुल मिलाकर ₹30.15 लाख का माल जब्त किया है।

राजनीतिक दबाव में दबता रहा मामला!

गिरफ्तार नेता संजय धापोड़कर का आपराधिक इतिहास है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वो पहले भी धोखाधड़ी और संपत्ति विवादों में शामिल रहा है। उसके गैंगस्टर रंजीत सफेलकर से भी संबंध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि वह राजनीतिक रसूख का उपयोग कर पुलिस पर रौब जमाता था।

देह व्यापार या रेव पार्टी? पुलिस में भी मतभेद!

छापा खापा पुलिस की बजाय नागपुर ग्रामीण विशेष टीम ने मारा। अब एक पक्ष रेव पार्टी का मामला बता रहा है, तो दूसरा देह व्यापार का। पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

– FIR दर्ज, कुछ गिरफ्तार, कुछ छोड़े गए

फिलहाल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य को नोटिस पर रिहा किया गया है। FIR में BNS की धारा 3, 4, 5, 6, 7 व 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नागपुर ग्रामीण की इस भयावह देह व्यापार गतिविधि ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। हाईप्रोफाइल नेताओं की संलिप्तता, ड्रग्स, डांस, पैसा और महिलाओं का शोषण — यह सब मिलकर एक गंभीर सामाजिक और कानूनी संकट को उजागर करता है।

पुलिस से अपील की जा रही है कि जांच निष्पक्ष हो और इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.