Published On : Mon, Dec 18th, 2017

ग्रीन विजिल टीम की सुरभि जैस्वाल ‘महाराष्ट्र ज्योति गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित

Advertisement


नागपुर: शहर की जानीमानी पर्यावरण संस्था ग्रीन विजिल टीम की सुरभि जैस्वाल को महाराष्ट्र राज्य शहर व ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा ” महाराष्ट्र ज्योति गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार सुरभि को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया है. पुरस्कार समारोह 16 दिसंबर को विदर्भ साहित्य सम्मलेन में आयोजित किया गया था. सुरभि जैस्वाल राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी की एम.एस.सी एनवायोमेंट साइंस की गोल्ड मेडलिस्ट हैं एवं ग्रीन विजिल पर्यावरण संस्था के शहर समेत कई अभियानों में सुरभि ने नेतृत्व किया है.

महत्वपूर्ण पर्यावरण अभियानों में भी सुरभि ने टीम के अन्य सदस्यों का मार्गदर्शन किया है. शहर के पेड़ों को बचाने के लिए सुरभि ने टीम के माध्यम से बेहतरीन काम किया है. इस पुरस्कार समारोह में विशेष रूप से समाजसेवक राजभाऊ देशमुख, एडवोकेट प्रशांत सत्यनाथन, सुदर्शन चक्रधर, स्मिताली भिड़े, संजय देशमुख एवं राजेश ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.