Published On : Mon, Jul 2nd, 2018

दक्षिण नागपुर BJP का लाभार्थी मेला

Advertisement

नागपुर: विधायक सुधाकर कोहले के माध्यम से दक्षिण नागपुर में केंद्र व राज्य शासन की विविध योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जरिए दिया गया. शहर भाजपा की ओर से विधायक सुधाकर कोहले के जन्मदिन के निमित्त वर्ष २०१७ व २०१८ के दक्षिण नागपुर के लाभार्थियों का मेला लिया गया. उद्घाटन पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हस्ते हुआ. अध्यक्षता विधायक सुधाकरराव देशमुख ने की.

लाभार्थी शालिक शिवनकर को उनके लड़के की दुर्घटना की शासन की ओर वर्षों से बकाया वैद्यकीय निधि ६ लाख ७५ हजार रु. का चेक दिया गया. किरण मेश्राम, विद्या वासुदेवराव आंबेडकर, राजू ठाकरे, धर्मपाल लामसोंगे, विजय रेहपाडे सहित कुल १५ लाभार्थियों ने मनोगत व्यक्त किए. महापौर नंदा जिचकार, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक विकास कुंभारे, विधायक डा. मिलिंद माने, विधायक रामदास आंबटकर, विधायक गिरीश व्यास, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, म.न.पा. स्थायी समिति सभापति विक्की कुकरेजा, संगठन महामंत्री भोजराज डुंबे, महामंत्री किशोर पालांदुरकर, बाबा चापले प्रमुखता से उपस्थित थे.

मेले में संजय गांधी निराधार योजना, नवीन राशन कार्ड वितरण, मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि, झोपड़पटटी मालकी हक पट्टे वितरण, ब्रेस्ट कैन्सरग्रस्त महिलाओं को आपरेशन व चेकअप के लिए मदद, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला गैस योजना अंतर्गत नि:शुल्क गैस वितरण, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, बांधकाम कामगार पंजीयन अंतर्गत बांधकाम कामगारों को चेक व पहचानपत्र वितरण, नागपुर सुधार प्रन्यास अंतर्गत डिमांड वितरण, सिटी सर्वे जरिए आखीव पत्रिक का वितरण, राज्य बीमा कामगार अंतर्गत चेक वितरण, दिव्यांगों को तीन पहिया गाड़ी का वितरण, ई–रिक्शा वितरण आदि विविध योजनाओं का लाभ करीब ५,000 लाभार्थियों ने लिया. सभी ने विधयक कोहले का आभार माना.

इसके पूर्व विधायक व नगर भाजपा अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने दक्षिण नागपुर के विविध ४७ शालाओं में जरूरतमंद व गरीब छात्रों को २०,000 नोटबुक का नि:शुल्क वितरण किया. ५ शाला में खुद कोहले ने नोटबुक वितरण किया. अन्य प्रभाग में नगरसेवकों के हस्ते नोटबुक का वितरण हुआ. प्रीति राजदेरकर, नगरसेविका दिव्या धुरड़े, पिंटू झलके, दीपक चौधरी, स्वाति आखतकर, सभापति हनुमाननगर जोन, नगरसेविका रूपाली ठाकुर, सभापति नेहरूनगर जोन, नगरसेविका रिता मुले, भारती बुंडे, स्नेहल बिहारे, उषा पैलेट, कल्पना कुंभलकर, मंगला खेकरे, माधुरी ठाकरे, शीतल कामड़े, सुनील मानेकर, किशोर पेठे, विलास करांगले, नगरसेवकगण अभय गोटेकर, नागेश मानकर, राजेंद्र सोनकुसरे, वंदना भगत, विशाखा बान्ते, वैभव चौधरी, श्याम थोरातआदि उपस्थित थे. संचालन संजय ठाकरे तथा आभार प्रदर्शन विलास करांगले व विशाल केचे ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.