Published On : Fri, Nov 14th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Dabo Club से शुरू हुई हैवानियत: नागपुर की छात्रा को ब्लैकमेल कर WCL कर्मी ने महीनों तक किया शोषण

Advertisement

नागपुर: वर्धा मार्ग स्थित चर्चित दाबो लाउंज पब ( Dabo club and kitchen ) में आयोजित एक पार्टी से शुरू हुई दरिंदगी ने नागपुर शहर को दहलाकर रख दिया है। खापरखेड़ा पुलिस ने डब्ल्यूसीएल कर्मचारी शुभम मोहन मेहंदडोले (31), निवासी सावनेर के खिलाफ नागपुर में पढ़ने आई 21 वर्षीय छत्तीसगढ़ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और शोषण का गंभीर मामला दर्ज किया है।

नशे में चूर छात्रा, और कार की पिछली सीट पर रची गई शैतानी हरकत

27 अप्रैल की रात छात्रा अपनी सहेली द्वारा आयोजित पार्टी में शामिल होने दाबो लाउंज पब पहुंची थी। पार्टी में उसकी सहेली, उसका ब्वॉयफ्रेंड और आरोपी शुभम मौजूद थे। शराब का दौर इतना बढ़ा कि छात्रा अत्यधिक नशे में अर्ध-बेहोश हो गई और उसे उल्टियाँ होने लगीं।

रात करीब दो बजे सभी कार में रवाना हुए। जब छात्रा को कुछ देर बाद होश आया, उसने खुद को पिपला डाक बंगले के पास खड़ी कार की पिछली सीट पर शुभम के साथ पाया। नशे और बेहोशी की हालत में वह विरोध करने में असमर्थ थी। उस समय उसकी सहेली और उसका प्रेमी कार से उतरकर नाश्ता कर रहे थे।

अगले दिन फोटो दिखाकर ब्लैकमेल, शादी का झांसा और छह माह का शोषण

Advertisement

दूसरे दिन शुभम ने छात्रा को फोन कर बुलाया। उसने पार्टी की रात बनाये गए आपत्तिजनक फोटो दिखाए और शादी का वादा करते हुए उसे अपनी पकड़ में ले लिया।
इसके बाद वह बार-बार छात्रा को मिलने बुलाता और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा।

छात्रा की शिकायत के अनुसार यह शोषण पूरे छह महीनों तक जारी रहा। जब उसने शादी की बात की, शुभम टालमटोल करने लगा और बाद में साफ इंकार कर दिया।

थाने से थाने भटकने के बाद दर्ज हुआ मामला

शोषण से त्रस्त छात्रा पहले सोनेगांव थाने पहुंची। लेकिन दुष्कर्म का घटनास्थल पिपला डाक बंगला क्षेत्र में आने के कारण उसे खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन भेजा गया, जहां उसके बयान के आधार पर रेप, ब्लैकमेल और शोषण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दाबो लाउंज पब पर फिर उठे सवाल — पहले भी हो चुकी हैं गंभीर घटनाएँ

नागपुर के प्रसिद्ध दाबो लाउंज पब का नाम पहले भी कई विवादों में आया है।

– यहाँ एक बार विवाहित महिला से छेड़छाड़ और उसके पति पर जानलेवा हमला हुआ था।
– दूसरी घटना में एक युवती अर्ध-नग्न अवस्था में सड़क पर हंगामा करती मिली थी।

इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई थी, लेकिन अब फिर से पब में हो रही गतिविधियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। खासकर तब, जब सोनेगांव थाना इस पब से चंद कदम की दूरी पर ही स्थित है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.