Published On : Thu, Jul 26th, 2018

पुलिस के गश्ती वाहन में घुसा सांप

Advertisement

पांचपावली थाने के पुलिस गश्ती वाहन में कमाल चौक पर

  • करीब 12 बजे एक सांप घुस गया। इस बारे में पुलिस को तब पता चला जब कुछ दुकानदारों ने खड़े पुलिस वाहन में सांप को घुसते हुए देखा।

    पुलिस को वाहन में बैठते देख कुछ दुकानदारों ने सांप के बारे में बताया तो पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए और वे झट से वाहन से नीचे उतर गए। वाहन को किसी तरह सड़क किनारे खड़ा किया गया। उसके बाद सर्पमित्र ने पहुंचकर पुलिस वाहन के अंदर घुसे सांप को बाहर निकाला।

    Gold Rate
    Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
    Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
    Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
    Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
    Platinum ₹ 88,000/-
    Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

    सूत्रों के अनुसार पांचपावली थाने का गश्ती वाहन एमएच 31 डीजेड 0376 में 3 से 4 पुलिसकर्मी सवार होकर बुधवार की रात गश्त करने निकले थे। यह वाहन कमाल चौक के पास एक दुकान के सामने खड़ा था। पुलिस कर्मी किसी काम से वाहन के बाहर थे।

    इस दौरान पुलिस वाहन के अंदर कुछ दुकानदारों ने सांप को घुसते देखा। इस बात से अनभिज्ञ पुलिस कर्मियों को जब यह बात पता चली तब वे तुरंत ही पुलिस वाहन से नीचे उतर गए। गश्ती पर निकले कर्मचारियों के साथ रात करीब 12 बजे यह वाकया हुआ जिससे रात के समय जाग रहे लोगों में दहशत निर्माण हो गया।

    Advertisement

    मजे की बात यह थी कि किसी भी पुलिस कर्मी के पास सर्पमित्र का नंबर नहीं था। पुलिस कर्मी नियंत्रण कक्ष में फोन लगाने के बजाय दुकानदारों को फोन लगाने की नसीहत दे रहे थे। एक दुकानदार ने 100 नंबर पर फोन लगाकर सर्पमित्र का नंबर मांगा। तब उसे लकडगंज क्षेत्र में रहनेवाले सर्पमित्र पंकज भादुले का नंबर मिला। पंकज भादुले 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। पंकज ने पहले उस सांप की प्रजाति के बारे में पता किया। यह सांप पानी में रहने वाले कम विषधर था।

    पंकज ने अपने और दो सर्पमित्रों को फोन किया। उसके बाद तीनों सर्पमित्र पुलिस वाहन के अंदर घुसकर सांप को बाहर निकाला। सांप के बाहर निकलने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत भरी सांस ली। हालांकि इसके बाद भी पुलिसकर्मी काफी देर तक वाहन में बैठने से कतरा रहे थे।

    Advertisement
    GET YOUR OWN WEBSITE
    FOR ₹9,999
    Domain & Hosting FREE for 1 Year
    No Hidden Charges
  • Follow Nagpur Today on Google
    Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.