Published On : Sat, May 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

फॉर्च्यून मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, कांच तोड़कर बचाव

Advertisement

नागपुर: शहर के सीताबर्डी स्थित फॉर्च्यून मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लिफ्ट अचानक बीच में बंद हो गई और उसमें सवार करीब 5 से 6 लोग अंदर फंस गए। घटना के दौरान लिफ्ट में फंसे लोगों को घुटन महसूस होने लगी, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंदर फंसे लोगों ने मॉल प्रबंधन से बार-बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लिफ्ट का कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकालने की मांग भी की गई, लेकिन शुरुआत में इसे नजरअंदाज किया गया।

स्थिति गंभीर होने पर बाहर मौजूद लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद मॉल प्रशासन हरकत में आया। आखिरकार लिफ्ट का कांच तोड़कर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

फॉर्च्यून मॉल की लिफ्ट में 5-6 लोग फंसे
घुटन से परेशान लोगों ने लगाई मदद की गुहार
विरोध के बाद तोड़ा गया लिफ्ट का कांच
मॉल प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.