Published On : Tue, Apr 4th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

रूठकर बीवी गई मायके, पति ने नए कपड़े पहने, माथे पर तिलक लगाया फिर लाइव स्ट्रीम स्टार्ट कर किया शॉकिंग काम

Advertisement

नागपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक 27 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने सोशल मीडिया में लाइव स्ट्रीम करते हुए शॉकिंग कांड कर लिया। घटना की जानकारी घर के लोगों व रिश्तेदारों को सुबह वीडियो वायरल होने के बाद हुई। वारदात शहर के कुंभारे कालोनी की है। मामले की जांच न्यू कमाठी थाने की पुलिस कर रही है। मृतक की पहचान कृतंक डोंगरे के रूप हुई।

अकेला होने पर बनाया प्लान, सुसाइड का कर दिया लाइव स्ट्रीम

दरअसल कृतंक ज्वाइंट फैमिली में रहता था। लेकिन सोमवार के दिन घर में ना तो उसकी पत्नी थी ना ही माता पिता थे। छोटे भाई बहन भी अपने पिता के साथ अपने गांव वाले घर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए युवक ने देर रात सीलिंग फैन में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने सुसाइड का सोशल मीडिया में लाइव स्ट्रीम किया। लाइव स्ट्रीम करीब 40 मिनट तक चला।

नए कपड़े पहन हुआ तैयार फिर पत्नी के अकाउंट से किया लाइव स्ट्रीम

युवक ने सुसाइड से पहले जमकर शराब पी इसके बाद घर में रखे नए कपड़े पहने। माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद अपनी वाइफ के सोशल मीडिया अकाउंट से लाग इन करने के बाद लाइव स्ट्रीम स्टार्ट करते हुए अपने दोस्तों को कहा- क्या कह रहे हो दोस्तों। इसके बाद कुछ नहीं बोला बल्कि सिर्फ इशारे किए और फिर पानी से माथे में लगाया तिलक पोछा फिर पंखे में लगाए फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। जिस दौरान युवक ने उस समय उसके दोस्तों में कोई भी लाइव नहीं था इसके चलते किसी को युवक के सुसाइड का पता नहीं चला।

Advertisement

तनाव के चलते युवक ने किया ये काम

घटना की जानकारी परिवार और रिश्तेदारों को सुबह वीडियो वायरल होने के बाद पता चला। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि युवक काफी समय से बेरोजगार था साथ ही नशे का आदि था। इसके साथ ही उसका पत्नी से भी झगड़ा होता था। रोज रोज होने वाले झगड़े से परेशान होकर पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद युवक तनाव में रहने लगा और ये खौफनाक कदम उठा लिया। सुसाइड से पहले युवक ने अपनी मर्जी से सुसाइड करने का पोस्ट किया है। घटना का पता चलते ही युवक के घर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मृतक का परिवार सदमे में है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.