Published On : Sat, Feb 15th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर: जलती हुई लाश से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी वीडियो वायरल

नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, चश्मदीदों ने देखा जलता हुआ इंसान
Advertisement

नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक व्यक्ति को जलते हुए देखा गया। यह घटना खापरखेड़ा के पास स्थित एक आईस फैक्ट्री के नजदीक घटी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नागपुर टुडे के पास इस घटना का वीडियो मौजूद है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
नागपुर ग्रामीण पुलिस को घटना स्थल पर तत्काल पहुंचना पड़ा। फिलहाल पुलिस यह तय नहीं कर पा रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या। ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने नागपुर टुडे से बातचीत में बताया कि अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर क्या मिला ?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर एक टू-व्हीलर मिला, जिसका पेट्रोल टैंक खुला हुआ था। इसके अलावा, पास में एक बैग भी पड़ी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

वैलेंटाइन डे से जुड़ा मामला हो सकता ?
यह घटना 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन हुई, जिससे मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

आगे की कार्रवाई
नागपुर ग्रामीण पुलिस ने कुछ दस्ते गठित किए हैं और मामले की बारीकी से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

Advertisement

(नागपुर टुडे सवाददाता रविकांत कांबले की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.