Published On : Tue, Sep 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर की 1,509 जिला परिषद स्कूलों का ‘रियलिटी चेक’; CJP सदस्यों ने किया निरीक्षण, आज सौंपेंगे रिपोर्ट

Advertisement

कागजों पर सुविधाएं या जमीन पर हकीकत? नागपुर की 1,509 स्कूलों की आज होगी जांच

नागपुर: जिला परिषद की स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की जमीनी स्थिति जानने के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के सदस्यों द्वारा नागपुर जिले की विभिन्न जिला परिषद स्कूलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और उनकी वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, CJP सदस्यों ने नागपुर जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली 1,509 स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल भवन, कक्षाओं, स्वच्छतागृह, पेयजल, बिजली, फर्नीचर, कंप्यूटर और डिजिटल सुविधाओं समेत विभिन्न पहलुओं की स्थिति देखी गई।

सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों और कमियों को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट आज जिला परिषद प्रशासन को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में स्कूलों की कागजी स्थिति और मौके पर दिखाई देने वाली वास्तविक स्थिति के बीच अंतर को भी सामने लाए जाने की संभावना है।

CJP की ओर से किए गए इस निरीक्षण और आज सौंपी जाने वाली रिपोर्ट के बाद जिला परिषद स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर अब नजर रहेगी।

Advertisement

फिलहाल, रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि निरीक्षण में किन स्कूलों में क्या कमियां सामने आईं और उनमें सुधार के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं।

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.