
नागपुर: शनिवार को शहर में तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आई। तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। 24 घंटे में पारा 2.7 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार यह गर्मी की बारिश है। कोई इसे प्री मानसून न समझे। मौसम विभाग के अनुसार यूपी से कर्नाटक तक बने कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से स्थानीय स्तर पर मौसम में उलट-फेर हो रहा है। कम दबाव का क्षेत्र नागपुर समेत विदर्भ में तैयार होने से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

बारिश होने से नागपुर समेत विदर्भ में तापमान में भी कमी आ रही है। शनिवार को वर्धा को छोड़ विदर्भ में कहीं भी 45 डिग्री तापमान नहीं रहा। वर्धा लगातार दूसरे दिन विदर्भ में सबसे गर्म रहा। वर्धा का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा। शनिवार को नागपुर में 0.5 एमएम से ज्यादा बारिश हुई।
मौसम के जानकारों की माने तो नागपुर व आसपास तेज हवा के साथ जो बारिश हुई, यह प्री मानसून नहीं है। कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ आैर यह गर्मी की बारिश है। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आसमान में रह-रहकर बादल छाए रह सकते है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है।
अगले 48 घंटे तक पारा एकदम से उछाल मारेगा, इसकी संभावना कम हैै। विदर्भ में मानसून कब तक पहुंचेगा, यह बताना अभी जल्दबाजी हो सकता है। मौसम परिवर्तन के चलते बारिश से भले ही थोड़ी राहत मिली हो लेकिन कुछ समय बाद उमस और अधिक परेशान कर सकता है। अमूमन जून माह में बारिश के बाद उमस और गर्मी से लोग अधिक बीमार होते हैं।
शहर तापमान
अकोला 44.2
अमरावती 44.8
बुलढाणा 42.2
ब्रम्हपुरी 41.9
चंद्रपुर 42.6
गडचिरोली 42.2
गोंदिया 40.4
नागपुर 43.8
वर्धा 45.5
वाशिम 43.0
यवतमाल 42.5
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर! #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV
नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO...
शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra
नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident...





