Published On : Sat, Jun 27th, 2015

नागपुर : कृषि कर्ज समारोह में 361. 83 लाख का कर्ज मंजुर

Advertisement

Krushi krj52
मौदा (नागपुर)। तहसील के विभिन्न बैंको ने 369 मामलों में कुल 361. 83 लाख रुपयों का कर्ज देने की मंजूरी दी है. यह कार्यक्रम शुक्रवार को मौदा के राधाकृष्ण सभागृह में आयोजित किया गया था. कृषि कर्ज समारोह में कृषि विषयक समस्यायों का निवारण किया गया. तहसील के बैंकों के प्रतिनिधि, सेवा सहकारी संस्था के सचिव, पटवारी, मंडल अधिकारी की उपस्थिति में कृषि कर्ज देना, बोझ कम करना, एन.ओ.सी प्रमाणपत्र देना, कृषि कर्ज का पुनर्गठन करना आदि काम किये गये.

इस दौरान विधायक मलिकार्जुन रेड्डी, तहसील समन्वय समिति अध्यक्ष अशोक हटवार, श्रमिक नेता नरेश मोटघरे, कृषि उत्पन बाजार समिति सभापति एकनाथ मदनकर, चांगोजी तिजारे, भाजपा तहसील अध्यक्ष चिंतामन साखे, पंचायत समिति सदस्य शीला मदनकर, कृ.उ.बा.स रामटेके सभापति बालचंद्र बटुले, दामोदर डोरले उपस्थित थे. जि.प अध्यक्ष निशा सावरकर ने मुलाकात कर निरीक्षण किया.

कृषि कर्ज समारोह में अरोली के 59 मामले यूको बैंक, मौदा के 36 मामले बैंक ऑफ इंडिया, चाचेर के 41 मामले बैंक ऑफ़ इंडिया (41) 19, कोढामेढ़ी के 10 मामले बैंक ऑफ़ इंडिया, मौदा के 16 मामले सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा धानंला 49, मौदा 72 मामले स्टेट बैंक, मौदा के 17 मामले स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र नीमखेड़ा के 20 मामले, विदर्भ कोकण ग्रामीण बैंक मौदा के 14 मामले, कैनरा बैंक 10 मामले, पंजाब नॅशनल बैंक तारसा के 7 मामले, यूनियन बैंक मौदा ने 16 मामले, विदर्भ कोकण ग्रामीण बैंक तारसा 10 मामले ऐसे कुल 396 मामलों के लिए तहसील के बैंको ने 361.83 लाख रुपयों का कर्ज मंजूर किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.