Published On : Tue, Nov 17th, 2020

नागपुर राउंड टेबलस् ने दिवाली पर हज़ारों में मुस्कान बांटी

Advertisement

नागपुर : छोटे कार्य, जब लाखों लोगों द्वारा किए जाए, तो वें दुनिया को बदलने की ताकत रखते है।

इस दिवाली, नागपुर शहर के चारों टेबलों ने साथ मिल कर हज़ारों अल्प-संपन्न लोगों में जूस पैक वितरित किए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई।

नागपुर राउंड टेबल 83, नागपुर आर्थरस् राउंड टेबल 180, नागपुर स्पिरिट्स राउंड टेबल 258 और नागपुर टाइगरस् राउंड टेबल 299 ने कोका-कोला कम्पनी के संयुक्त 25,000 फ़्रूट जूस पैक वितरित किए। ये पैक विभिन्न जगहों पर वितरित किए गए, जैसे कि पेंच के आदिवासी के बीच, स्वास्थ-कर्मी, पोलीस-कर्मी, राज नगर का बालिका आश्रय घर, श्याम रसोई, विभिन्न कारखानों के कर्मचारी के बीच, नीलडोह ग्राम पंचायत (हिंगना), श्रद्धनंद अनाथालय। रोटरी क्लब ओफ़ नागपुर विशन के सहयोग से संशाईन फ़ाउंडेशन और राज नगर स्थित शिव मंदिर के लंगर में भी इनका वितरण किया गया।

Advertisement

एक पुरानी कहावत है, सेवा का विचार समुदाय की ओर ले जाता है।

राउंड टेबल इंडिया (RTI), 18 से 40 वर्षिय लोगों की एक गैर राजनीतिक व गैर सांप्रदायिक संस्था है, जो कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देती है। अल्पाधिकार बच्चों के शिक्षण के लिए कार्यरत रहते हुए समस्त भारत में आज तक 3041 विद्यालयाओं में 7141 कक्षाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे करीब 78 लाख बच्चों को लाभ मिला है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.