Published On : Fri, May 7th, 2021

नागपुर राउंड टेबल 83 ने 50 लीटर हैंड सैनिटाइजर दान किया

Advertisement

COVID-19 महामारी के राहत प्रयासों के समर्थन की भावना से, नागपुर राउंड टेबल 83 (NRT 83) ने MIDC पुलिस स्टेशन नागपुर को 50 लीटर हैंड सैनिटाइज़र दान किया।

NRT 83 ने कहा, ”आज इस विशाल संकट के दौरान, हम समाज में जहाँ भी मदद कर सकते हैं, हमें करना ही चाहिए! एक छोटा सा योगदान भी बड़े मायने रखता है! MIDC पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मियों के लिए हैंड सैनिटाइज़र का दान, हमारा एक छोटा सा समर्थन है उन अडिग योद्धाओं के लिए, जो इस भयंकर महामारी के प्रसार को कम करने के लिए अथक रूप से कार्यरत है। उन्हें सलाम!”

NRT 83, राउंड टेबल इंडिया का ही भाग है, जो कि 18 से 40 वर्षिय लोगों की एक गैर राजनीतिक व गैर सांप्रदायिक संस्था है, जो कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देती है। अल्पाधिकार बच्चों के शिक्षण के लिए कार्यरत रहते हुए समस्त भारत में आज तक 3041 विद्यालयाओं में 7141 कक्षाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे करीब 78 लाख बच्चों को लाभ मिला है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.