Published On : Sat, Dec 29th, 2018

ठंड ने तोड़ा 118 साल का रिकार्ड, दर्ज हुआ 3.5 डिग्री तापमान

Advertisement

नागपुर सबसे ठंडा

करीब आठ किमी प्रति घंटे से बह रही ठंडी हवा

नागपुर: उपराजधानी में शनिवार को पारा तेजी से गिरकर 3.5 डिग्री पर आ गया। दिसंबर महीने में यह सबसे कम तापमान है आैर इस ठंड ने 118 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। उत्तर भारत से बह रही सर्द हवा से यहां के तापमान में जबरदस्त कमी आई है। रविवार को भी तापमान इसीतरह रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलेगी आैर शाम होते ही ठंडी हवा महसूस होगी। शनिवार को विदर्भ में सबसे ठंडा नागपुर रहा। शाम को लोग जगह-जगह अलाव लगाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में जारी शीतलहर का असर उपराजधानी में तेजी से हो रहा है। शनिवार को पारा तेजी से नीचे आ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो दिसंबर महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग की स्थापना 1875 में हुई आैर दिसंबर महीने में िरकार्ड पारा 5 डिग्री तक लुढ़का था, जो रिकार्ड शनिवार को टूट गया। उत्तर भारत से आ रही शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आने के अलावा ठंडी हवा की चुभन भी महसूस हो रही हैै।

Advertisement

शाम को लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। कड़ाके की ठंड के कारण शाम को अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। ठंड के कारण कई लोगों ने शाम को बाहर जाने के कार्यक्रम बदल दिए। जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकल रहे थे। रविवार को भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा आैर धूप खिलेगी। दिन में धूप के साथ ही ठंडी हवा के झोंके भी लगेगे। शाम होते ही ठंडी हवा का ज्यादा एहसास होगा। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा 7 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थी। यह सामान्य रफ्तार है आैर हवा में तेजी आई तो ठंड आैर ज्यादा महसूस होगी।

29 को ही टूटा रिकार्ड
29 दिसंबर 2014 को नागपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। उस वक्त न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल दिसंबर का सबसे कम तापमान भी 29 दिसंबर को ही दर्ज हुआ। यानी 5.7 डिग्री तापमान का रिकार्ड भी 29 दिसंबर को ही टूटा।

22 दिसंबर 6.3 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर 7.1 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर 7.8 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर 9.4 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर 10.9 डिग्री सेल्सियस
27 दिसंबर 10.9 डिग्री सेल्सियस
28 दिसंबर 5.7 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर 3.5 डिग्री सेल्सियस

बैतुल में 1 डिग्री तापमान
पडोसी राज्य मध्यप्रदेश में ठंड से लोग बेहाल हो गए है। शनिवार 29 दिसंबर को बैतुल में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराआे में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे मध्यप्रदेश में शनिवार को यह सबसे कम तापमान रहा।

ठिठुरने लगे लोग
शनिवार को पारे ने 143 साल 1875 का रिकार्ड तोड़ते शहरवासी ठंड से ठिठुरते नजर आए। गर्म कपड़ों से भी ठंड दूर नहीं हो रही थी। ठंड के चलते बाजारों की रैानक फीकी रही। जरूरी होने पर ही लोग शाम को बाजार गए। सड़कों पर भी शाम से ही वीरानी नजर आई। ठंड ने सभी को ठिठुरने पर मजबूर किया। शाम को लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद ही बाहर निकल रहे थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.