Published On : Tue, Jan 15th, 2019

नागपुर पहुँची मेट्रो की दो ट्रेन

Advertisement

नागपुर: नागपुर मेट्रो की अपनी दो ट्रेन मंगलवार को नागपुर पहुँच चुकी है। मेट्रो कोच के शहर आगमन पर राज्य की परंपरागत नृत्य शैली लेज़िम के साथ स्वागत किया गया। चाइना में सीआरआरसी,डालियन के प्लांट में तैयार इन कोच को 15 दिसंबर को नागपुर के लिए रवाना किया गया था। इस मौके पर खुद महा मेट्रो के एमडी बृजेश दीक्षित चाइना में मौजूद थे।

चाइना से निकलकर जलमार्ग से यह ट्रेन भारत में सबसे पहले चेन्नई पहुँची। यहाँ से 6 जनवरी को विशलाकय ट्रेलर में लादकर 8 कोच को नागपुर के लिए रवाना किया गया था। राष्ट्रीय महामार्ग में ट्रैफिक को देखते हुए ट्रेलर सिर्फ रात में 20 से 30 की स्पीड में चलते थे।नागपुर मेट्रो परियोजना के तहत 23 ट्रेन यानि की कुल 69 कोच की आवश्यकता है जिसका निर्माण चाइना में ही हो रहा है। इस वर्ष जुलाई तक आवश्यकत सभी ट्रेन नागपुर पहुँच जायेगी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.