Published On : Sat, Sep 7th, 2019

स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में नागपुर प्रथम स्थान पर

Advertisement

अहमदाबाद को पीछे छोड़ा

नागपुर स्मार्ट एंड सस्टनेबल सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को केन्द्र सरकार के गृह निर्माण व शहरी विकास मंत्रालय की साप्ताहिक रैंकिंग में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । करीब 4 माह की कड़ी मेहनत व सतत प्रयासों से नागपुर को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

इसके पूर्व अप्रैल में नागपुर ने अहमदाबाद को पीछे छोड़ दिया था। आज घोषित हुई रैंकिंग में नागपुर 364.47 अंक हासिल करके प्रथम स्थान पर है जबकि अहमदाबाद 362. 34 अंकों के साथ ‍व्दितीय स्थान पर है । नागपुर को 2.13 अंक अधिक हासिल करके प्रथम स्थान पर है । केन्द्र सरकार प्रति सप्ताह 100 स्मार्ट मिशन के शहरों की रैंकिंग घोषित करता है।

नागपुर स्मार्ट एंड सस्टनेबल सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 21 प्रकल्पों पर कार्य जारी है। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत टेंडरशुअर व होम स्वीट होम प्रकल्प पर कार्य जारी है । करीब 51 किमी मार्गों का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

नागपुर सेफ स्मार्ट एंड सिटी के तहत शहर में 3600 सीसीटीवी विविध स्थानों पर लगाए गए हैं । सीसीटीवी के माध्यम से नागपुर पुलिस को अपराधियों पर नियंत्रण करने, सिग्नल तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने में मदद मिल रही है। आपत्ति व्यवस्थापन में भी इनका सहयोग मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के तहत पारडी, भरतवाडा, पुनापुर व भांडेवाडी क्षेत्र में 1730 एकड़ में विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं ।केन्द्र व राज्य सरकारों के माध्यम से रू3322 करोड़ के कार्य किए जाएंगे । पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपडे व स्थायी समिति अध्यक्ष प्रदीप पोहाणे के साथ ही सभी स्थानीय नगरसेवको का सहयोग प्राप्त हो रहा है ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.