Published On : Sun, Jul 5th, 2015

नागपुर (कोराडी) : बोखारा ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर रणजीत सिंह चव्हाण की नियुक्ति

Advertisement


Ranjit Singh Chavhaan
कोराडी (नागपुर)।
बोखारा ग्राम पंचायत की सरपंच वंदना राऊत को अयोग्य ठहराया गया. जिसके चलते तहसीलदार ने 4 जुलाई को ग्राम पंचायत सदस्यों की विशेष सभा ली. इस सभा में रणजीतसिंह चव्हाण को बोखारा ग्राम पंचायत पद पर औपचारिक रूप से नियुक्त किया गया. तहसीलदार वानखेड़े ने बड़े पैमाने पर पटवारी और पुलिस बंदोबस्त किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रापं बोखारा में प्रभारी सरपंच ने पत्रकार परिषद में बताया कि गांव का विकास सवा दो साल से रुका है. गांव की सड़के, बोखारा गांव से कालोनी बसस्थानक तक की सड़क विधायक निधि से बनाया जायेगा. पांधन रोड के अतिक्रमण हटाये जायेगे, घरकुल योजना प्रस्ताव डीआर डीए ज़िप को भेजी जायेगी तथा सभी सहकर्मियों की सहायता से विकास कार्य किया जायेगा.

प्रभारी सरपंच रणजीत सिंह चव्हान ने कहा कि विरोधियों ने मेरे खिलाफ कई षड़यंत्र रचे लेकिन वे उसमें सफल नहीं हुए. रणजीत सिंह चव्हान की सरपंच पद पर नियुक्ति होने पर विजय पाखलकर, बसंतसिंह चव्हाण, शुभम दीक्षित, ललित बिशेन, अक्षय खखड़े, अक्षय कोबिटकार और रुपेश आगे ने मिठाई बाटकर आनंद व्यक्त किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.