Published On : Fri, Jul 9th, 2021

झमाझम बारिश से संतरा नगरी जलमग्न

Advertisement

लोग परेशान, बोले- प्रशासन नहीं ले रहा सुध

नागपुर. बीते दिन में मौसम विभाग द्वारा दिए गए संकेतों के अनुसार बीती गुरुवार को हुई झमाझम बारिश (Nagpur Rains) के बाद पूरा शहर ही एक तरह से जलमग्न हो चूका है। इस भयंकर बारिश के चलते शहर के न केवल निचले इलाकों बल्कि कई अन्य इलाकों की सड़कों पर भी जलजमाव होने के कारण वाहनों की कतार लग गई।इस बारिश से लोगों को हो रही परेशानी का बीती गुरूवार को ही पालक मंत्री नितिन राऊत की ओर से मनपा मुख्यालय स्थित सिटी ऑपरेशन सेंटर से जायजा लिया गया।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दरअसल शहर के कई प्रमुख चौराहों पर पानी जमा होने तथा ट्रैफिक जाम होने की समस्या स्क्रीन पर उजागर होते ही उन्होंने मनपा (NMC) को तुरंत जोनल कार्यालय तथा आपदा प्रबंधन टीम के माध्यम से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अचानक हरकत में आए प्रशासन की ओर से टीमों को भेजकर पानी की निकासी की गई।साथ ही ट्रैफिक को सुचारु किया गया।

Advertisement

क्या हैं आज के हालत:
लेकिन अगर शहर में आज की स्तिथि को देखें तो, बीते गुरूवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव साफ़ देखा जा रहा है।आलम यह है कि शहर के निचले इलाकों में रह रहे लोगों के घर तक में पानी घुस चूका है।इसके साथ ही अब लोगों का प्रशासन पर यह भी आरोप है कि, उनकी ओर से अब तक कोई भी इस भारी जलभराव के संकट का जायजा लेने नहीं आया है।

विपदा के समय यहाँ करें शिकायत:
हालाँकि इस मुद्दे पर मनपा प्रशासन की ओर से बताया गया कि आपदा प्रबंधन के तहत सभी जोन और मुख्यालय में भी टीमों को भी तैनात रखा गया है।इसी तरह से यदि बारिश के दौरान कहीं भी पेड़ उखड़ने या पानी जमा होने की घटनाएं उजागर होती हैं तो तुरंत आपातकालीन व्यवस्थापन नियंत्रण कक्ष से 0712-2567029, 2567777 और अग्निशमन विभाग से 0712-2540299, 0712-2540188, 101, 108 पर सम्पर्क किया जा सकता है। फिलहाल इस इंतजाम के बाद भी प्रशासन के लिए लोगों में रोष दिखाई दे रहा है।

Advertisement
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurtoday

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges