Published On : Wed, Feb 8th, 2017

Exclusive Video: इस सीसीटीवी फुटेज में साइको शख्स दिखाई दिया

Advertisement


नागपुर:
पूरे नागपुर शहर को अपनी करतूत से दहशत में डालने वाले साइको हमलावर की एक वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। यह सीसीटीवी फुटेज 22 जनवरी 2017 का है।

सक्करदरा थाना अंतर्गत दत्तात्रय नगर में रात 9 बजे के आसपास एक युवती अपने घर के सामने बात करते हुए टहल रही है। पहले से ही घात लगाकर बैठा साइको हमलावर अपनी एक्टिवा स्कूटर पर सवार है और युवती को देखते ही अपनी दुपहिया चालू कर तेजी से उसकी ओर बढ़ता है तथा उस युवती के हाथ पर चाकू से वार कर एक्टिवा स्कूटर से फरार हो जाता है।

युवती की चीख सुनकर उसकी माँ और पड़ोसी उसकी तरफ लपकते हैं, लेकिन तब तक वह शख्स भाग चुका होता है। सीसीटीवी में यह सब रिकॉर्ड तो हुआ, लेकिन अँधेरा होने की वजह से हमलावर शख्स का चेहरा साफ़ नजर नहीं आ रहा है, न ही चाकू मारने की वारदात ही इस फुटेज में साफ नजर आ रही है। लेकिन फिलहाल अपराध शाखा के पास साइको शख्स की करतूत को समझने के लिए यही सीसीटीवी वीडियो फुटेज है।

नागपुर टुडे के पाठक/दर्शक अपनी स्क्रीन पर दो वीडियो देख सकते हैं। ये दोनों वीडियो उसी सीसीटीवी के फुटेज हैं, जो विश्वसनीय सूत्र से नागपुर टुडे को हासिल हुए हैं। पहले वीडियो को स्लो-मोशन ( ऊपर )  में प्ले किया गया है और दूसरा वीडियो उसी गति (नीचे ) में प्ले किया गया है, जिस गति में यह रिकॉर्ड हुआ।

Advertisement

नागपुर शहर पुलिस और नागपुर टुडे की ओर से बार-बार शहरवासियों से गुजारिश की जा रही है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। न पैनिक करें। न दूसरों को डराएं। पुलिस इस अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए कमर कस चुकी है और बहुत जल्द यह साइको हमलवार पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.