Published On : Fri, Sep 14th, 2018

नागपुर पुलिस ने केबीसी के तर्ज पर चलाया रोड सेफ्टी अभियान, बनाया ऐसा मीम

Advertisement

अमिताभ बच्चन एकबार फिर कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 के साथ टेलीविजन पर लौट चुके हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी शो से जुड़े मीम्स और जोक्स काफी धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में नागपुर पुलिस ने भी कौन बनेगा करोड़पति से प्रेरित होकर लोगों को रोड शेफ्टी नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कौन बनेगा केयरफुल पति की शुरुआत की है. नागपुर पुलिस ने ट्विटर पर एक ऑडियंस पोल की शुरुआत की है जिसमें आम लोगों को कुछ कठिन सवालों के जावब देने होते हैं. गलत जवाब पर आप अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठ सकते हैं.

नागपुर पुलिस का यह गेम शो ट्विटर पर उनकी सोशल मीडिया टीम शेयर कर रही है. टीम ने शो से जुड़ा क्रिएटिव तैयार किया है जिसे नागपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जा रहा है. इस गेम शो में अमिताभ बच्चन कुछ इस तरह के सवाल पूछते नजर आते है.

प्रश्न- ड्राइविंग करते वक्त हेलमेट न पहनने के लिए आप क्या बहाने बनाएंगे? इस प्रश्न के चार ऑप्शन दिए जाते हैं- हेलमेट से आपके बाल खराब हो जाएंगे, सिर की नहीं सम्पत्ति की सुरक्षा करो, हेलमेट बहुत भारी होता है और हेलमेट पर बहुत खर्चा होता है.

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का 10वां सीजन 3 सितंबर 2018 से शुरू हो चुका है. सिर्फ नागपुर पुलिस ही नहीं बीजेपी को ट्रोल करने के लिए कांग्रेस भी कौन बनेगा करोड़पति के मीम का सहारा ले रही है. फोटोशॉप के जरिए कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

… Ravikant Kamble

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.