Published On : Thu, Nov 14th, 2019

नागपुर पुलिस को मिले दो अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस वाहन

Advertisement

ट्रैफिक उल्लंघन करनेवालों पर लगेगी रोक

नागपुर– पुलिस महासंचालक की ओर से नागपुर शहर पुलिस विभाग को 2 अर्टिगा गाड़ियां मिली है. यह कोई आम गाड़िया नहीं है. यह गाड़ियां जो है वह अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस है.

इसमें फिक्सटेबल अटैच विथ स्पीडगन मशीन, डी.डी. मशीन और जीपीआरएस कनेक्टिविटी है. नागपुर शहर के कुछ वाहनचालक नियमों का पालन करते है तो कुछ यातायात नियमों का पालन का उल्लंघन करने के कारण अन्य वाहनचालकों को तकलीफ सहन करनी पड़ती है.

यह देखकर पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय, सह.पुलिस आयुक्त रविंद्र कदम इनके प्रयास से नागपुर शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर हो इस उद्देश्य से यह दोनों वाहन नागपुर यातायात विभाग को दिए गए है.

Advertisement

इस वाहन के कारण 500 मीटर तक यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनचालकों पर नियंत्रण कर सकते है. इन वाहनो के शहर में आने से ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखनेवाले वाहनचालकों पर रोक लग सकती है.

यह अत्याधुनिक वाहन यातायात विभाग के डीसीपी चिन्मय पंडित के आदेश से नागपुर शहर में पेट्रोलिंग करेंगे और नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनचालकों पर नियंत्रण रखने में उपयुक्त और मददगार साबित होंगे. इससे नागपुर शहर के ट्रैफिक में सुधार होने की उम्मीद है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.