Published On : Wed, Jul 29th, 2020

मास्क ना पहनाने वालों खैर नहीं, पुलिस सीसीटीवी के साथ चालान घर भेज रही है

Advertisement

नागपुर: देशभर में सार्वजनिक जगह पर बिना मास्क के घूमने पर पाबंदी है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी सार्वजनिक जगह पर मास्क लगाना प्रशासन ने अनिवार्य कर रखा है। मास्क ना पहने वाले लोगों से 200 रुपए जुर्माने का प्रावधान भी है लेकिन अब पुलिस और प्रशासन ने इसे 500 रुपये कर दिया है। नागपुर पुलिस ने लोगों को जुर्माना लगाने का अलग और आधुनिक तरीका अपनाया है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में लगे 3600 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से लोगों का चालान काट रही है। और उनके घर पर जुर्माने की चिट्ठी भेज रही है।

पुलिस ले रही है सीसीटीवी की मदद
नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागपुर शहर के अलग-अलग चौराहों पर लगे कुल 3600 सीसीटीवी कैमरे की मदद से उन तमाम लोगों को चिन्हित कर रही है। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से चौराहों पर खड़े लोगों को चिन्हित करती है और कैमरे की मदद से उनका फोटो भी लेती है साथ में उनका गाड़ी नंबर भी लेती है और उनका सीसीटीवी कैमरे की मदद से चालान काटती है।

यह चालान कुल 500 रुपए का होता है जो गाड़ी के मालिक के पास फोटो सहित पहुंचाया जाता है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने इस आधुनिक प्रक्रिया की शुरुआत 1 जुलाई से ही की है। अब तक 500 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाकर उनके घर में भी चालान भेज दिया गया है। जिसमें से 150 लोगों ने जुर्माने की रकम भी पुलिस को अदा की है।

इसके पहले हेलमेट न पहनने वालों पर हुई थी कार्रवाई
इससे पहले नागपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हेलमेट ना पहनने वाले, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले, लोगों को भी चिन्हित करती थी और संबंधित गाड़ी मालिक को उसका चालान उसके घर तक भेजा जाता था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.