Published On : Thu, Apr 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के 40 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, कदम-मतानी को डीजीपी ऑनर

Advertisement

राज्य पुलिस बल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। इस साल नागपुर शहर के 40 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं।

पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, नागपुर के 40 अधिकारी और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजीपी सम्मान चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस सूची में ट्रैफिक विभाग के डीसीपी लोहित मतानी, जोन 5 के डीसीपी निकेतन कदम और एसीपी विलास शेंडे के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

हर साल यह सम्मान अपराधों के खुलासे, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य के आधार पर दिया जाता है।

इस बार ग्रामीण पुलिस विभाग के एसडीओ रमेश बरकते, कलमना थाने के पीआई प्रवीण काले, नंदनवन के कैलास देशमाने और विनायक कोळी, बेलतरोडी के मुकुंद कवाडे, क्राइम ब्रांच की शुभांगी देशमुख और साइबर पुलिस के योगेश घारे भी इस सूची में शामिल हैं।

इसके अलावा कई सहायक पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हवलदार और सिपाहियों को भी इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा।

पुलिस विभाग के इन अधिकारियों को मिला यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, जो पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement