Published On : Wed, Jun 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बजाज नगर में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई चोरी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; 3.15 लाख रुपये का माल बरामद

Advertisement

नागपुर टुडे : नागपुर पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। बजाजनगर पुलिस ने निर्माणाधीन होटल साइट से एल्युमिनियम पाइप और अन्य सामान चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 15 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला लक्ष्मीनगर स्थित अशोका होटल की नई शाखा के निर्माण कार्य से जुड़ा है। 19 मई को निर्माणाधीन होटल परिसर से करीब 29 हजार रुपये मूल्य के 40 एल्युमिनियम पाइप चोरी हो गए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद बजाजनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सात संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम येडे, शेख इमरान शेख करीम, रिंकू रघुवंशी, निहाल महैस्कर, पवन जाटव, चंदन कालीमाती और सोहन उर्फ बबलू साहू के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एल्युमिनियम पाइप, वारदात में इस्तेमाल किए गए दो वाहन तथा चार मोबाइल फोन सहित कुल 3.15 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

बजाजनगर पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल तो नहीं रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले को सुलझाने में सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges