नागपुर: महिला अत्याचारों को देखते हुए अब नागपुर शहर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘भरोसा सेल’ का गठन करने जा रही है। यह जानकारी गुरूवार को नागपुर शहर पुलिस आयुक्त डॉ. के वेंकटेशम ने दी.
नागपुर के तिलक पत्रकार भवन में आयोजित मीट द प्रेस के दौरान के. वेंकटेशम बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उन पर हो रहे अत्याचारों को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद पुलिस की तर्ज पर नागपुर शहर पुलिस ‘भरोसा सेल’ की शुरुआत करने जा ही है। इस सेल का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आगामी 4 दिसंबर को किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए अब तक जो भी विभिन्न महिला सेल और दामिनी पथक बनाए गए इस सब का समावेश भरोसा सेल में किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि शहर में जो भी गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, उसके अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. शहर पुलिस उन पर कड़ी कार्रवाई करने को तैयार है.
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से नागपुर मलाए जानेवाले हथियारों की तस्करी की गतिविधियों पर नकेल सकने के लिए योजना बनाई जा रही है।
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के. वेनटेशम ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने के कार्य में करीब १ वर्ष का समय लगेगा. नागपुर शहर पुलिस नागरिकों व व्यापारियों से भी अपील कर रही है कि अपने और अपने व्यापार को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिनका रिकॉर्ड भी मेन्टेन रखा जाएगा.
इसके आलावा उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस विभाग के ४५ वर्ष की आयु से अधिक उम्रवाले पुलिस कर्मचारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा, जो राज्य में पहली बार होगा. इसके आलावा पुलिस कर्मचारियों की कमी, सीनियर सिटीजन की सुरक्षा और मकोका की कार्रवाई के संदर्भ में पुलिस आयुक्त ने सवालों के जवाब दिए. पुलिस आयुक्त ने साफ किया कि अपराधों पर अंकुश लगाना नागपुर पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है, इसके लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहेगी.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




