
नागपुर : एक तेज रफ़्तार बुलेट बाइक सवार ने ड्युटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी. इस घटना में पुलिस अधिकारी घायल हो गया. दुर्घटना केडीके कॉलेज के पास की है जहां यातायात पुलिस विभाग के जोन 4 के पुलिस निरीक्षक विजय गिरे हेलमेट सख़्ती की कार्रवाई में जगनाड़े चौक के आस पास थे.
इस दौरान सुबह करीब 10.30 बजे बिना हेलमेट मो. इबरिस बुलेट से जा रहा था. लेकिन जब पुलिस अधिकारी गिरे ने उसे रोकने की कोशिश की तो बुलेट सवार इबरिस ने गाड़ी रोकने के बजाए और तेज कर दी जिससे यह हादसा हो गया. इस हादसे में इबरिस को ज्यादा चोटें तो नहीं आईं लेकिन गिरे के शरीर की कई हड्डियाँ टूट गई.
घटना के बाद पहले गिरे को करीब के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया. इस मामले में नंदनवन पुलिस थाने में मो. इबरिस के ख़िलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




