
नागपुर..श्राद्धपक्ष के अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों, सैनिकों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों के स्मरण में आज धंतोली स्थित देवी अहल्या मंदिर में विशेष पितृतर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघमित्रा सेवा प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।
कार्यक्रम में पूर्व मेजर जनरल अनिल बाम ने वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। अनिल बाम सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित हैं। इस अवसर पर माधव नेत्रालय, नागपुर संचालन समिति की पदेन सदस्य राधा गोखले भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले क्रांतिकारियों, अत्याचार सहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गलवान घाटी संघर्ष, भारत-चीन संघर्ष, पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध, पुलवामा हमले और विभिन्न आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए जवानों के बलिदान का भी स्मरण किया गया।
पारस बैसवारे



