Published On : Sat, May 31st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

पंधान रास्ते निर्माण में अपनाया जाएगा नागपुर पैटर्न, बावनकुले बोले- दो हेक्टर भूमि मालिक किसानों को भी नुकसान भरपाई

Advertisement

नागपुर: राज्य में हुई बारिश के कारण विदर्भ सहित राज्य के तमाम हिस्सों में बड़ा नुकसान हुआ है। समय से पहले आये मानसून और उससे हुए नुकसान को लेकर किसान सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रभावित किसानों की सहायता देने की बात कही है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “शुरुआत में 10 हजार रुपए मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। अगली कैबिनेट बैठक में पूरे राज्य को हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद जल्द ही महाराष्ट्र के किसानों और लोगों को मुआवजा मिलेगा।” इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, “दो हेक्टर भूमि मालिक किसानों को भी नुकसान भरपाई दी जायगी।”

बावनकुले ने कहा, “महाराष्ट्र में मई महीने में कुछ स्थानों पर अप्रत्याशित लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश के कारण नुकसान हुआ है। हमारे यहां 15 जून के बाद बारिश होती है, लेकिन इस साल नुकसान का पंचनामा करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ हद तक नुकसान हुआ है। विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र में नुकसान हुआ है।”

Gold Rate
Aug 11 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बावनकुले ने कहा कि, “मुख्यमंत्री ने इस मुआवजे के लिए एक स्पष्ट नीति तय की है कि कैबिनेट की बैठक में पहला विषय यही होगा। पिछली कैबिनेट में भी नुकसान और सहायता पर विस्तृत चर्चा हुई थी। राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के भी नियम हैं।” उन्होंने आगे कहा, “दस हजार का मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है, पूरे राज्य में हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा अगली कैबिनेट द्वारा कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद महाराष्ट्र के किसानों और लोगों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा।”

दो हेक्टर वाले किसानों को भी मिलेगा मुआवजा
मुआवजे पर केंद्र के निर्णय पर बोलते हुए राजस्व मंत्री ने कहा, “राज्य सरकार के मापदंड केंद्र सरकार के मापदंड के समान हैं। इस उद्देश्य से ही कि यहां अधिकतम लोगों को अधिकतम मदद मिल सके, सरकार ने सीमा को तीन हेक्टेयर से घटाकर दो हेक्टेयर करने का निर्णय लिया है। ताकि अधिक किसानों और जरूरतमंदों को मदद मिल सके।”

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: पुराने विवाद में युवक पर हमला #NagpurNews #Crime  #MaharashtraNews #news #newsupdate

Nagpur Crime: पुराने विवाद में युवक पर हमला #NagpurNews #Crime #MaharashtraNews #news...

पुलिस के खौफ में आरोपी ने खाया जहर? इलाज के दौरान मौत #NagpurNews  #Crime #PoliceNews #FraudCase

पुलिस के खौफ में आरोपी ने खाया जहर? इलाज के दौरान मौत...

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 55 हजार का मंगलसूत्र झपटा #crimenews #nagpurnews #vidarbhanews

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 55 हजार का मंगलसूत्र झपटा #crimenews #nagpurnews...

पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान! BJP पर निशाना #NagpurNews #Politics #MaharashtraNews #Congress #BJP

पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान! BJP पर निशाना #NagpurNews #Politics #MaharashtraNews #Congress...

Job के नाम पर ₹25 लाख का खेल! #NagpurNews #Crime #jobfraud  #JobScam #Fraud #ConsultancyFraud

Job के नाम पर ₹25 लाख का खेल! #NagpurNews #Crime #jobfraud #JobScam...

सहकर्मी पर भरोसा पड़ा भारी! #NagpurNews #Crime #BankFraud #LoanFraud #LoanScam #BankEmployee

सहकर्मी पर भरोसा पड़ा भारी! #NagpurNews #Crime #BankFraud #LoanFraud #LoanScam #BankEmployee

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges