नागपुर: पारडी इलाके में नागपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी कार से करीब 65 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से हैदराबाद ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, पारडी ट्रैफिक जोन की टीम सोमवार सुबह हैदराबाद बायपास रोड स्थित शर्मा ढाबे के पास ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आंध्र प्रदेश पासिंग की एक टैक्सी कार को जांच के लिए रोका।
पुलिस ने चालक का अल्कोहल टेस्ट किया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि पूछताछ के दौरान चालक के घबराए हुए व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। इसी बीच कार से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस ने वाहन की डिक्की की तलाशी ली। जांच में टिन की चादर के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 65 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम निवासी वाय. चिरंजीव मेघेश्वर राव तथा विशाखापट्टणम निवासी के. भीमा राजू लक्ष्मण राव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें ओडिशा से हैदराबाद तक गांजा पहुंचाने का काम सौंपा गया था।
नागपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पारडी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस तस्करी रैकेट के मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





