Published On : Fri, Nov 13th, 2020

नागपुर में हुई सेवा शुरू : अब यात्री अपने घर से ही अपना सामान या पार्सल बूक करा सकते है

Advertisement

नागपुर- मध्य रेल नागपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक रिचा खरे के नेतृत्व में Book Baggage.com प्रा. लिमिटेड, गुरुग्राम स्थित कंपनी के साथ करार किया गया. इस सेवा के अंतर्गत रेल यात्री मोबाइल एप के द्वारा अपना सामान बूक करने पर कंपनी द्वारा यात्री के घर से सामान लेकर स्टेशन पर ले जाएगी तथा वापसी में स्टेशन से यात्री के घर के दरवाजे तक सामान कंपनी पहुंचाएगी.

यह सेवा पार्सल के लिए भी उपलब्ध रहेगी. इन सभी सेवाओं के लिए ‘अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जायेगा, डिजिटल रूप से ट्रैकिंग के लिए लेबल किया जायेगा, इसके अतिरिक्त सेनेटाइज,पैकिंग भी किया जायेगा.

BookBaggage.com प्रा. लिमिटेड कंपनी द्वारा यात्रियों को किफायती दरो पर यह सेवा दी जायेगी .

इस यात्री सुविधा से रेल्वे नॉन फेयर रेवेन्यू के तहत रु 5,50,000 / – प्रति वर्ष आय प्राप्त होगी. चालू वित्त वर्ष में नागपुर मंडल का यह 10 वा सर्वाधिक मूल्य का अभिनव उपक्रम है .

Advertisement

भारतीय रेलवे पर अपनी तरह की यह पहली सेवा है जो पहली बार नागपुर में शुरू की गई है

इस अनुबंध हेतु नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के प्रमुख वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ एस पाटिल, ताराप्रसाद आचार्य, वाणिज्य निरीक्षक (एनएफआर) और BookBaggage.com प्रा. लिमिटेड, कंपनी के चंचल घोष (सीईओ), संदीप आचार्य, सह संस्थापक के अथक प्रयास से यह अनुबंध साकार रूप हुआ.

नागपुर मंडल ने न केवल नई यात्री सुविधा प्रदान की बल्कि, इस अनुबंध को लागु करके गैर किराया राजस्व भी प्राप्त किया .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.