Published On : Thu, Aug 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में ओला कैब के इंजन में फंसा इंडियन कोबरा, सर्पमित्रों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Advertisement

नागपुर टुडे – शहर के आईटी पार्क क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वीएनआईटी कॉलेज के सामने खड़ी एक ओला कैब के इंजन में इंडियन कोबरा सांप फंसा हुआ दिखाई दिया। कार चालक की नजर सांप पर पड़ते ही उसने तत्काल वाहन रोक दिया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सांप के कार के इंजन में फंसे होने की सूचना मिलने पर स्थानीय सर्पमित्र प्रशांत कवाड़े अपने साथी पवन गुप्ता और ललित प्रजापति के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे पहले उन्हें सांप के कार में फंसे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद सर्पमित्रों ने स्थिति का जायजा लिया और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बताया गया कि सांप काफी देर से वाहन के इंजन में फंसा हुआ था और लगातार निकलने का प्रयास कर रहा था। इंजन के अंदर सांप की मौजूदगी के कारण कार चालक भी घबरा गया था। सर्पमित्रों ने बिना किसी जल्दबाजी के वाहन के इंजन वाले हिस्से से सांप को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

करीब काफी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान इंडियन कोबरा के रूप में की गई। सर्पमित्र प्रशांत कवाड़े के मुताबिक, यह भारत में आमतौर पर पाया जाने वाला विषैला सांप है और खतरा महसूस होने पर यह खुद को बचाने के लिए आक्रामक हो सकता है। इसलिए रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई।

Advertisement

कार चालक ने दिखाई समझदारी

सांप दिखाई देने के बाद चालक ने वाहन चलाने या उसे खुद बाहर निकालने की कोशिश नहीं की, बल्कि तुरंत कार रोककर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इससे किसी संभावित हादसे को टाला जा सका। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय तक इलाके में कौतूहल का माहौल बना रहा।

जंगल में छोड़ा जाएगा सांप

सर्पमित्रों ने रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रखा और उसे उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की तैयारी शुरू की। रेस्क्यू के दौरान किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सांप को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

कार के इंजन में सांप मिलने की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल सामने ला दिया है कि वाहन में किसी जीव के फंसे होने की स्थिति में लोगों को खुद से उसे निकालने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में वाहन को रोककर विशेषज्ञ सर्पमित्र या संबंधित रेस्क्यू टीम की मदद लेना ही सुरक्षित विकल्प है।

सर्पमित्रों की टीम की तत्परता और सावधानी के चलते एक तरफ जहां कैब चालक और आसपास के लोगों को संभावित खतरे से राहत मिली, वहीं एक विषैले सांप की भी जान बच गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.