Published On : Fri, Feb 2nd, 2018

टीवी की दुनिया में लड़की जैसी न दिखने वाली लड़की की आखिरकार हो रही है शादी

Advertisement


नागपुर टुडे.

टीवी पर लंबे समय पर चल रहा शो इक्यावन दर्शकों के प्रेम और स्नेह की वजह से टॉप शो की लिस्ट में शामिल हो चुका है। स्टार प्लस पर चल रहे इस शो में सुशील का किरदार निभा रही दिल्ली की कुड़ी प्राची तेहलान की मीठी और कड़वी जीवन यात्रा दिखाई गई है। बता दें कि इस शो ने हाल ही में अपने 51 एपिसोड पूरे कर लिए है। जल्द ही दर्शक सुशील की शादी सहित अन्य उत्सवों का लुत्फ उठा सकेंगे।

जी हां, जल्द ही यह आपको देखने को मिलेगा कि टीवी शोज में दिखाने जाने वाली सबसे प्रतिक्षित लड़की की शादी हो रही है। इस बारे में शो की शूटिंग को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए प्राची कहती है कि वे शादी की तैयारियों के बीच सेट पर हो रही मस्ती का आनंद ले रही हैं। हालांकि बहुत बिजी शेड्यूल है लेकिन फिर भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश है क्योंकि सुशील की शादी जो है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्या सुशील को एक दुल्हन के रूप में देखना दिलचस्प नहीं होगा?

इस सवाल के जवाब में प्राची का कहना है कि यह सही है कि उनके किरदार को सिंपल बनाया गया है। लेकिन शादी के दौरान यह पहली बार होगा जब उसने मेकअप का प्रयोग किया है। उन्हे इस बात का पूरा भरोसा है कि इस नए रंग रूप में भी उन्हे दर्शकों का पूरा प्यार मिलेगा। इसमें यह भी देखने लायक होगा कि उसकी देखभाल करने वाले उसके सभी पिता उसकी कैसे सहायता करते है। इसमें कोई संदेह नहीं कि सुशील का किरदार सभी के लिए प्यारा है।

Advertisement

इस अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से सुशील की शादी की जानकारी दी थी। इस दौरान उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें सुशील की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। वैसे भी टीआरपी के काऊंटिंग बता रही है दर्शक सुशील के विवाह को लेकर कितने उत्सुक है। लेकिन वही दर्शक प्राची के विवाह की घंटियां भी सुनने को उत्साहित हैं। वे जानना चाहते हैं कि प्राची कब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं? इस बारें में प्राची ने कहा कि फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है। अभी इस बारें में कुछ नहीं सोचा है और वैसे भी उनका पूरा ध्यान अपने करियर के विस्तार पर हैं।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges