Published On : Thu, Aug 31st, 2017

गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए 7 दर्जन से अधिक कृत्रिम तालाबों का इंतेजाम

Advertisement

Ganesh Immersion artificial tank
नागपुर: शहर के तालाबों को प्रदूषित होने से बचाने हेतु मनपा गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम टैंकों की सुविधा मुहैय्या कराती है। पिछले साल मनपा प्रशासन ने फायबर के 3 दर्जन से अधिक कृत्रिम टैंकों की खरीदी की थी। जिसमें से डेढ़ दर्जन से अधिक अनुपयोगी हो गए थे। शेष डेढ़ दर्जन कृत्रिम टैंकों का वर्तमान में विसर्जन के दौरान उपयोग किया जायेगा। साथ ही इस बार गणेश विसर्जन के लिए लगभग 6 दर्जन कृत्रिम टैंक की जरूरत के मद्देनजर खरीदी हेतु 33.40 लाख रुपए का खर्च आंका गया है। इस संदर्भ में आज स्थाई समिति के सामने इस प्रस्ताव को पेश किया गया, जिसे सर्व सहमति से स्थाई समिति सदस्यों ने मंजूरी प्रदान की। जनभावना से जुड़े गणेश उत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन से जलस्त्रोत प्रदूषित न हो इसलिए स्थाई समिति ने उक्त खर्च को मंजूरी देने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया था।

वर्ष 2017-18 के लिए कृत्रिम तालाबों का निर्माण जिलाधिकारी तथा सदस्य सचिव जिला नियोजन समिति की ओर से गणपति विसर्जन के लिए तैयार किए जाने वाले कृत्रिम तालाब और अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए 50 लाख रुपए की निधि मंजूर की गई। संबंधित निधि में से 15 बाय 36 फुट के 47 और 12 बाय 30 फुट के 24 कृत्रिम तालाब तैयार किए जाएंगे. इन 71 तालाबों के निर्माण पर 33 लाख 40 हजार 251 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा शेष बचे 16.59 लाख रुपये से विसर्जन के लिए स्थाई व्यवस्था विकसित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीनगर जोन में 15, धरमपेठ जोन में 5, हनुमान नगर जोन में 10, धंतोली जोन में 9, नेहरूनगर जोन में 1, गांधीबाग जोन में 3, सतरंजीपुरा जोन में 8, लकड़गंज जोन में 7, आशिनगर जोन में 5 और मंगलवारी जोन में 8 कृत्रिम तालाब तैयार किए जा रहे हैं।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover #newsupdate

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

अस्पताल में जलभराव पर सांसद का निरीक्षण #maharashtranews #hospital #barish #balwantwankhade #news

अस्पताल में जलभराव पर सांसद का निरीक्षण #maharashtranews #hospital #barish #balwantwankhade #news

बकरी बचाने में नाती-दादी की दर्दनाक मौत #maharashtranews #newsupdate #death #news

बकरी बचाने में नाती-दादी की दर्दनाक मौत #maharashtranews #newsupdate #death #news

गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate #gondiya #thappadkand #news

गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate...

गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime #murdernews #news

गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges