नागपुर: नागपुर महानगरपालिका (NMC) की आम सभा में दुर्बल घटक के लिए आवंटित निधि के वितरण को लेकर तीखी बहस हुई। विरोधी पक्ष नेता संजय महाकाळकर ने सवाल उठाया कि स्लम क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, इसके बावजूद दुर्बल घटक के लिए निर्धारित निधि ठेकेदारों के माध्यम से खर्च या वितरित कर दी गई।
इस मुद्दे पर सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने मांग की कि दुर्बल घटक के लिए निर्धारित निधि को निरस्त किया जाए और इसके तहत जारी किए गए सभी ठेके भी रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस निधि का वास्तविक लाभ जरूरतमंद नागरिकों और झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों को मिलना चाहिए।
मामले पर महापौर ने हस्तक्षेप करते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित निधि को कई कालावधियों के लिए निरस्त किया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की सरकारी स्तर पर जांच कराने की भी घोषणा की।
आम सभा में इस मुद्दे के उठने के बाद अब सरकारी जांच की रिपोर्ट और मनपा प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।



