Published On : Mon, Jun 18th, 2018

नागपुर समाचार: गरीब महिलाएं ‘चाय बाइक’ पर बेचेंगी चाय, 11 माह का कॉन्ट्रैक्ट होगा

Advertisement

नागपुर: फुटपाथ से किसी गरीब परिवार का रोजगार खत्म न हो, इसलिए नागपुर नगर निगम ने ‘चाय बाइक’ की पहल शुरू की है। इसके तहत गरीब महिलाएं भीड़-भाड़ वाले इलाके में फेरी लगाकर चाय बेच सकेंगी। ‘चाय बाइक’ के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।

लकी ड्रॉ से 3 साल के लिए समूह का चयन किया जाएगा। महिला एवं बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष प्रगति पाटिल ने बताया कि ‘चाय बाइक’ की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। इसके माध्यम से महिलाएं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमकर चाय बेचेंगी।

Gold Rate
27 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,26,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,17,200 /-
Silver/Kg ₹ 1,62,200/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘चाय बाइक’ के लिए 11 माह का कॉन्ट्रैक्ट करवाया जाएगा। जिसके बाद बाइक मुहैया कराई जाएगी। इस बाइक में चाय के साथ खाने की अन्य सामग्री भी बेची जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement