Published On : Sat, Sep 22nd, 2018

सर्वे रिपोर्ट पूरी, पुराना भंडारा रोड से टूटेंगी 497 प्रापर्टियों के किछ हिस्से टूटेंगे

Advertisement

नागपुर: पुराना भंडारा को मेयो हास्पिटल चौक से सुनील होटल तक 60 फीट चौड़ा करने के लिए सिटी सर्वे विभाग ने अपना सर्वे पूरा कर रिपोर्ट 21 सितंबर को मनपा को सौंप दी है. नगर भूमापन अधिकारी अनिल फुलझेले ने बताया कि इस रोड के चौड़ाईकरण से 497 प्रापर्टी प्रभावित होंगे.

मेजरमेंट पूरा करने के बाद सभी प्रापर्टी के मैजरमेंट नक्शे अपनी रिपोर्ट के साथ मनपा प्रशासन को सौंप दी गई है. रिपोर्ट में इन 497 प्रापर्टी में किसका कितना हिस्सा टूटेगा इसका भी उल्लेख किया गया है.

अब आगे की कार्यवाही मनपा प्रशासन करेगी. सिटी सर्वे विभाग द्वारा अपना कार्य पूरा कर लिया गया है जिससे इस रोड के नागरिकों व दूकानदारों को अब जल्द ही रोड के चौड़ा होने की उम्मीद बंध गई है.

हालांकि अब मनपा द्वारा सिटी सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित होने वाले प्रापर्टीधारकों को नोटिस जारी किया जाएगा.. उनसे उनकी प्रापर्टी का नक्शा मांगा जाएगा. कोई आक्षेप हो तो उस पर सुनवाई भी होगी. जानकारी के अनुसार मनपा को इस प्रक्रिया में करीब 1 महीने का समय लग सकता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.