Published On : Fri, Nov 2nd, 2018

नागपुर मेट्रो देश भर की मेट्रो परियोजनाओं के लिए नवोन्मेष उदाहरण है – नितिन गड़करी

Advertisement

11 वी अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस की नागपुर में शुरुवात

नागपुर: शुक्रवार से नागपुर में 11 वी अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस की शुरुवात हुई। बढ़ते शहरीकरण के बीच सस्ता पर्यावरण अनुकूल यातायात व्यवस्था की प्लानिंग और उसके नियोजन के लिए इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है। कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर नागपुर मेट्रो की भी चर्चा हुई और उपस्थितों ने एनएमआरसीएल के नियोजन की प्रशंसा भी की। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर कहाँ कि नागपुर मेट्रो देश की अन्य मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए नवोन्मेष उदाहरण( इनोवेशन) है।खर्चे को कम करने के लिए कई प्रयोग किये गए।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

साथ ही पर्यावरण पर विकास के होने वाले प्रभाव को कम करने के कदम उठाये गए। नागपुर मेट्रो अपनी आवश्यकता की 60 फ़ीसदी बिजली की आवश्यकता को सोलार ऊर्जा से पूरा करेगी। नागपुर में कमर्शियल लैंड ( ज़मीन ) विकास के लिए मेट्रो को दी गई है जिससे न केवल शहर का विकास होगा मेट्रो का फ़ायदा होगा बल्कि आर्थिक संकट से गुजर रही नागपुर महानगर पालिका को 400 करोड़ रूपए वार्षिक प्राप्त होंगे।

मेट्रो सिटी के लिए हमें कोस्ट इफेक्टिव एप्रोच रखना चाहिए। कोशिश होनी चाहिए की पैसे बचाने के ऑप्शन खोजे जाये। इकोनॉमिक वायबल एसेसमेंट की तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए। मेट्रो परियोजनाए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था देने में सहायक है। गड़करी ने ब्रॉडग्रेज मेट्रो को भी बढ़ावा देने की बात कहते हुए नागपुर में 120 किलोमीटर ब्रॉडगेज मेट्रो रेल के जाल को फ़ैलाने की जानकारी दी।

इसी कार्यक्रम में बोलते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहाँ की मेट्रो परियोजना के विकास में नागपुर महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है। राज्य की कुल आबादी का 40 फीसदी हिस्सा शहरों में रहता है। मेट्रो पॉलुशन फ्री ट्रांसपोर्ट व्यवस्था उपलब्ध कराती है। राज्य में मेट्रो कॉरिडोर के लिए 570 किलोमीटर का प्लान है जिसमे से 400 किलोमीटर के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा चुकी है। यातायात के साधन को विकसित करते समय एंड टू एंड सोल्यूशन का संकल्प होना चाहिए। फ़िलहाल मुंबई में यही प्रयोग किया जा रहा है।

शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप पुरी ने कहाँ कि बढ़ते शहरीकरण के हिसाब से तेजी से बेहतर सुविधाये उपलध कराये जाने की आवश्यकता है। हमारे शहरीकरण के विकास की रफ़्तार धीमी है लेकिन कई प्रयास किये जा रहे है। मोबिलिटी कीड्राईवर है इकोनॉमी की। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा,पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले,महापौर नंदा जिचकार,महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित,फ़्रांस के राजदूत एलेक्सजेंडर जिंगलर,जर्मनी के राजदूत मार्टिन ने उपस्थित थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

रोहित पवार को कर्जमाफी का अध्ययन नहीं: परिणय फुके #nagpurnews #rohitpawar #PoliticalNews

रोहित पवार को कर्जमाफी का अध्ययन नहीं: परिणय फुके #nagpurnews #rohitpawar #PoliticalNews

विलय हो तो शरद पवार बनें अध्यक्ष: गजभिये #nagpurnews #MaharashtraNews #politicsnews

विलय हो तो शरद पवार बनें अध्यक्ष: गजभिये #nagpurnews #MaharashtraNews #politicsnews

कांग्रेस में विलय की अटकलें पूरी तरह खारिज ...#news  #latestnews #maharashtranews #vidarbha #nagpur

कांग्रेस में विलय की अटकलें पूरी तरह खारिज ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha...

100 करोड़ घोटाले की जांच की मांग ...#news #politicsnews #maharashtranews #vidarbha #latestnews

100 करोड़ घोटाले की जांच की मांग ...#news #politicsnews #maharashtranews #vidarbha #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges