Published On : Thu, Sep 27th, 2018

गणेश टेकड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार तेज गति से,2019 तक पूरा होगा कार्य

Advertisement

नागपुर: गणेश टेकड़ी मंदिर की दुरवस्था और इससे होने वाली संभावित घटना को लेकर दायर की गई याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रबंधन समिति की ओर से 2019 के अंत तक इसका जीर्णोद्धार पूरा होने की जानकारी दिए जाने के बाद न्यायाधीश भूषण गवई और न्यायाधीश रोहित देव ने याचिका का निपटारा कर लिया.

समिति की ओर से दायर किए गए हलफनामा में बताया गया कि वर्तमान में जीर्णोद्धार का कार्य तेज गति से किया जा रहा है. अत: याचिकाकर्ता की याचिका का मूल उद्देश्य पूरा होने से याचिका का निपटारा करने का अनुरोध किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने उक्त आदेश जारी किए. याचिकाकर्ता की ओर से अधि. खानझोडे, समिति की ओर से वरिष्ठ अधि. मार्डीकर और मनपा की ओर से अधि. जैमिनी कासट ने पैरवी की.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति जताई गई थी कि मनपा की ओर से मंजूर किए गए प्लान के अनुसार इसका कार्य नहीं किया जा रहा है. याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद अदालत ने गत समय मनपा को इसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे. मनपा की ओर से अदालत को बताया गया कि प्लान के अनुसार कुछ बदलाव किया गया, जिसे लेकर मनपा की ओर से प्रबंधन समिति को नोटिस जारी किया गया था. प्रबंधन समिति की ओर से बाद में सुधारित नक्शा दायर किया गया, जिसे मंजूरी प्रदान की गई. दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने उक्त आदेश जारी किया.

Advertisement
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges