Published On : Mon, Oct 27th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर NCP कार्यालय में लावणी डांस का वीडियो वायरल; जिला अध्यक्ष अनिल अहिरकर पर कार्रवाई की तलवार

Advertisement

नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नागपुर कार्यालय में लावणी डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। पार्टी की साख पर लगे इस दाग को लेकर अब प्रदेश नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है और जिला अध्यक्ष अनिल अहिरकर से जवाब तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली मिलन समारोह के दौरान यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में हुआ, जहां एक महिला लावणी नृत्य करती दिखाई दे रही है। इस कार्यालय का उद्घाटन दो महीने पहले ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया था।

वीडियो सामने आने के बाद NCP के प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गारजे ने अहिरकर को नोटिस जारी करते हुए कहा — “पार्टी पदाधिकारी दफ्तर में गाना-बजाना और नाचते हुए दिख रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। राज्याध्यक्ष सुनील तटकरे के निर्देश पर सात दिनों में स्पष्टीकरण दें।”

वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने भी कहा कि दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, विपक्षी खेमे और शरद पवार गुट की NCP ने अजीत पवार गुट पर तीखा हमला बोला है। सांसद सुप्रिया सुले ने वीडियो को “चिंताजनक और शर्मनाक” बताया।

Advertisement

उन्होंने कहा — “आपने शरद पवार से पार्टी छीनी, अनगिनत कार्यकर्ताओं ने इसे मजबूत करने में मेहनत की। और अब पार्टी दफ्तरों में ऐसे डांस कार्यक्रम हो रहे हैं। जब किसान नुकसान झेल रहे हैं, तब सत्ताधारी नेता मौज-मस्ती में लगे हैं — क्या इसी के लिए पार्टी छीनी गई थी?”

अब पार्टी नेतृत्व की नज़रें सीधे अनिल अहिरकर पर हैं। नागपुर से उठी यह विवाद की आग अजीत पवार गुट की छवि पर बड़ा असर डाल सकती है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.