Published On : Sat, Nov 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में 32 ग्राम MD के साथ दो गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पर 26 केस

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: शहर में MD ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। नंदनवन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी पर भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 ग्राम MD ड्रग्स सहित करीब 2.89 लाख रुपये का माल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान ड्रग्स के साथ मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सिरिंज और नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

LIG क्वार्टर के सामने पुलिस का जाल

दरअसल, बीती रात नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र के LIG क्वार्टर के सामने पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को MD ड्रग्स की बिक्री से जुड़ी गुप्त जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Advertisement

आरोपियों की पहचान राकेश रमेश वानखेड़े, निवासी नंदनवन झोपड़पट्टी और हर्षल अरुण खडतकर, निवासी LIG क्वार्टर के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राकेश वानखेड़े के खिलाफ पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी हर्षल खडतकर के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज हैं।

32 ग्राम MD ड्रग्स समेत 2.89 लाख का माल जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत करीब 96 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो महंगे मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो सिरिंज और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 89 हजार रुपये से अधिक है। सिरिंज और अन्य सामग्री की बरामदगी से पुलिस को ड्रग्स के कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

MD सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

फिलहाल नंदनवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को MD ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी और इस अवैध कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। साथ ही शहर में फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.