Published On : Wed, Nov 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में तड़के 4 घंटे चला NDPS ऑपरेशन, MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नंदनवन में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; 21 ग्राम MD पाउडर, तीन मोबाइल और एक्टिवा समेत 3.13 लाख रुपये का माल जब्त, दो आरोपी फरार
Advertisement

नागपुर में तड़के 4 घंटे चला NDPS ऑपरेशन, MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नागपुर: शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की NDPS टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन में पुलिस ने MD ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21 ग्राम MD पाउडर, तीन मोबाइल फोन और एक मोपेड वाहन समेत कुल 3 लाख 13 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं, इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, NDPS टीम को शहर में MD ड्रग्स की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर बुधवार तड़के न्यू नंदनवन स्थित कॉर्पोरेशन पानी की टंकी के सामने सार्वजनिक सड़क पर पुलिस ने जाल बिछाया। करीब चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्धों को घेरकर कार्रवाई की गई।

21 ग्राम MD ड्रग्स बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 ग्राम MD ड्रग्स पाउडर बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 63 हजार 600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और एक एक्टिवा मोपेड भी जब्त की गई है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 3 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है।

Advertisement

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

इस मामले में पुलिस ने हसनबाग निवासी 21 वर्षीय शेख समीर शेख शब्बीर, टिमकी निवासी 21 वर्षीय शेख माज अब्दुल सत्तार और वृंदावन नगर, नंदनवन निवासी 19 वर्षीय इशांत नबी शेख को गिरफ्तार किया है।

वहीं, हसनबाग निवासी 24 वर्षीय शहानवाज शब्बीर शेख और करीब 50 वर्षीय कमरुनिसा अंसारी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत नंदनवन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को MD ड्रग्स की सप्लाई कहां से मिल रही थी और शहर में इसकी बिक्री किन लोगों के माध्यम से की जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.