Published On : Sat, Nov 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में शराब दुकान के बाहर खूनी संघर्ष, लोहे के कड़े और पत्थर से हमला

एक आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

नागपुर में शराब दुकान के बाहर खूनी संघर्ष, लोहे के कड़े और पत्थर से हमला

नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकान के बाहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोस्त के साथ हो रही गाली-गलौज में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दो आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। लोहे के कड़े और पत्थर से किए गए हमले में पीड़ित के पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। मामले में नंदनवन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता देवेंद्र सावरकर नंदनवन क्षेत्र के संघर्ष नगर रोड स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब पीने गए थे। शराब पीने के बाद जब वे दुकान से बाहर निकले, तब वहां आरोपी अमन पडोले और अश्लेष अडिकने उनके मित्र पिंटू कांबले के साथ गाली-गलौज कर रहे थे।

देवेंद्र ने विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इससे नाराज दोनों आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उनके सिर पर वार किया, जबकि दूसरे ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर उनके पैर पर दे मारा।

हमले में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर की हड्डी टूट गई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

शिकायत के आधार पर नंदनवन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अश्लेष अडिकने को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी अमन पडोले की तलाश की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.