Published On : Thu, Nov 14th, 2019

नागपुर-नागभीड नैरोगेज होगी बंद, ब्रॉडगेज का काम होगा शुरू

नागपूर : लगभग 100 साल से चल रही नागपुर-नागभीड- नॅरोगेज पॅसेंजर के पहिए अब थमनेवाले है. 25 नवंबर से यह गाडी हमेशा के लिए बंद करणे का निर्णय दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने लिया है. नागपुर-नागभीड के इस नॅरोगेज रेलमार्ग को ब्रॉडगेज करने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी. 1952 में पहली बार यह मांग की गई थी. ममता बॅनर्जी जब रेलमंत्री थी, उस समय उन्होंने इस मार्ग को ब्रॉडगेज करने की घोषणा की थी.

इस कार्य की सरकारी निविदा निकाली गई है. 1 दिसंबर से काम शुरू होने जा रहा है. मार्ग 116 किमी का जिसका काम 2 चरणों में होगा. पहले नागभीड़ से भिवापुर एवं बाद में उमरेड से नागपुर होगा. मार्ग का रूपांतर ब्राडगेज में हो इसके लिए अनेक निवेदन दिए गए थे.

पश्चात तत्कालीन रेलमंत्री ममता बैनर्जी ने रेलवे बजट में मंजूरी दी. तब से इस मार्ग के निर्माण की हलचल तेज हो गई.

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस काम की निविदा निकाली गई है. संबंधित कंपनी ने काम शुरू करने के संबंध में पत्र रेलवे बोर्ड को दिया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement